पासिद सरपंच जिवेंद्र राठौर ने किया डीपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 4 जनवरी को ग्राम पासिद में प्रारंभ हुई ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, जिवेन्द्र राठौर ने कहा- ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना ही आयोजन का उद्देश्य

4 जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते सरपंच जिवेन्द्र राठौर पिंटू
डीपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

पासिद सरपंच जिवेंद्र राठौर ने किया डीपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 4 जनवरी को ग्राम पासिद में प्रारंभ हुई ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, जिवेन्द्र राठौर ने कहा- ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना ही आयोजन का उद्देश्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-4 जनवरी को शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत पासिद में डीपीएल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पासिद के सरपंच जिवेंद्र राठौर ने इस अवसर पर उपस्थित सभी टीमों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाएं छुपी हुई है तथा क्रिकेट का खेल आज पूरे देश दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय है एवं पासिद में भी इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य छुपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है

एवं जिवेन्द्र राठौर ने कहा कि आयोजन का यह प्रथम वर्ष है तथा पूरी आयोजन समिति को भी मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं जो इतने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को कर रहे हैं, वही इस आयोजन में शामिल होने के लिए अनेको स्थानो से क्रिकेट टीम पहुंची हुई थी, तथा सभी टीमों के परिचय के साथ ही खेल का शुभारंभ हुआ एवं इस अवसर पर ग्राम वासी तथा आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण जन भी काफी संख्या में मौजूद रहे एवं प्रथम दिवस पहला मैच केरिबंधा एवं सरायपाली के बीच खेला गया जो कि प्रत्येक मैच 10 ओवर का रहेगा एवं पूरे आयोजन को लेकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार एवं तैयारी भी की गई है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading