21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर रायपुर के दत्तात्रेय मंदिर में दत्त गुरु का होगा दुग्धाभिषेक, भजन- कीर्तन, गुरु पूजन एवं प्रसाद का भी होगा कार्यक्रम,मंदिर के ट्रस्टी अध्यक्ष हरिबल्लभ अग्रवाल ने दी जानकारी, दत्तात्रेय जी की गुरु के रूप में भी होती है पूजा- अर्चना

21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर रायपुर के दत्तात्रेय मंदिर में दत्त गुरु का होगा दुग्धाभिषेक, भजन- कीर्तन, गुरु पूजन एवं प्रसाद का भी होगा कार्यक्रम,मंदिर के ट्रस्टी अध्यक्ष हरिबल्लभ अग्रवाल ने दी जानकारी, दत्तात्रेय जी की गुरु के रूप में भी होती है पूजा- अर्चना kshititech
रायपुर के प्राचीन मंदिर में स्थापित भगवान दत्तात्रेय जी

21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर रायपुर के दत्तात्रेय मंदिर में दत्त गुरु का होगा दुग्धाभिषेक कार्यक्रम, मंदिर के ट्रस्टी अध्यक्ष हरिबल्लभ अग्रवाल ने दी जानकारी, दत्तात्रेय जी की गुरु के रूप में भी होती है पूजा- अर्चना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ब्रम्हपुरी पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन दत्तात्रेय मंदिर मे सुबह 11 बजे से दत्त गुरु का दुग्धाभिषेक रुद्र मंत्र से विभूषित कर आचार्य पं. माधो प्रसाद पाठक द्वारा किया जावेगा,उसके पश्चात प्रभु का विशेष श्रृंगार , महा-आरती , भोग प्रसाद वितरण व भजनों की प्रस्तुति की जावेगी

उपरोक्त जानकारी देते हुए दत्तात्रेय मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल ने बताया कि दत्तात्रेय भगवान को गुरू स्वरूप पूजने वाली की बड़ी संख्या छतीसगढ में है, जो पूजा- अर्चना करने गुरू पूर्णिमा पर मंदिर पहुँचते है,जिनके लिए ट्रस्ट दत्त गुरू का विशेष शृंगार व मंदिर की साज सज्जा करता है, ज्ञात हो की पुरानी बस्ती स्थित दत्तात्रेय मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है, तथा यहां वर्ष भर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन होता है, ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिबल्लभ अग्रवाल ने सभी भक्तजनों को इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading