बाल दिवस के मौके पर कसेरपारा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुआ न्योता भोज का आयोजन ,विद्यालय की शिक्षिका स्वर्गीय श्रीमती शमीम खान की स्मृति में उनके परिवार जनों द्वारा आयोजित था न्योता भोज,सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि भी पहुंचे न्योता भोज में

स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर शक्ति शहर के कसेर पारा में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में विद्यालय की शिक्षिका स्वर्गीय श्रीमती शमीम खान की स्मृति में उनके पति मोहम्मद इब्राहिम खान सहित परिवार जनों द्वारा बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा विभाग के सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक पटेल सहित नगर पालिका शक्ति के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी पहुंचे, इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा स्वर्गीय श्रीमती शमीम खान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 1 मिनट का मौन धारण किया गया तथा श्रीमती शमीम खान को विद्यालय की एक अच्छी शिक्षिका बताते हुए सदैव विद्यालय के प्रति समर्पित भावना से बच्चों को संस्कारिक बनाने की दिशा में पहल करने की बात कही तथा विद्यालय परिवार के इस अवसर पर प्राचार्य गण, शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे तथा न्योता भोज में विद्यालय के सभी बच्चों को सुंदर भोजन कराया गया तथा बाल दिवस की भी शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर शिक्षिका स्वर्गीय श्रीमती शमीम खान के पति मोहम्मद इब्राहिम खान,उनके सुपुत्र एवं उनके मुंगेली से पधारे भाई तथा अन्य परिवारजन भी मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading