शक्ति के विधायक चरणदास महंत की पहल पर विधानसभा क्षेत्र में होंगे करोड़ों रुपए के नए विकास कार्य. क्षेत्र की जनता ने किया महंत जी का धन्यवाद. महंत जी के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रतिनिधि एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने दी जानकारी. 7 सालों से शक्ति क्षेत्र लगातार विकास के मामले में है अग्रसर



शक्ति के विधायक चरणदास महंत की पहल पर विधानसभा क्षेत्र में होंगे करोड़ों रुपए के नए विकास कार्य. क्षेत्र की जनता ने किया महंत जी का धन्यवाद. महंत जी के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रतिनिधि एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए जहां लगातार सक्रिय रूप से कम कर रहे हैं।तो वहीं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को भी महंत जी स्वयं शासन के समक्ष रखकर उसे स्वीकृति दिला रहे हैं। तथा वर्तमान में शक्ति विधानसभा क्षेत्र में नए विकास कार्यों के लिए स्वीकृति दिलाई जाने पर क्षेत्र की जनता ने महंत जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।डॉ महन्त ने एक करोड़ एक लाख के पुल पुलिया चेक डेम स्टॉप डेम स्वीकृत कराया है।सकती विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में नदी नालों पर कॉग्रेस जनो पंचायत प्रतिनिधियों एवँ प्रवास के दौरान आमजन के मांग पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विधायक डॉ चरण दास महन्त ने अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि के अंतर्गत राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की है इस सम्बंध में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सकती के विधायक प्रतिनिधि एवँ जिला कॉग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सकती के अंतर्गत डॉ चरण दास महन्त ने विकास खण्ड सकती के घुइछुआ बोरदा धनपुर बैलचुआ एवँ विकास खण्ड बमनिनडीह एवँ बलौदा के कोसमन्दा खम्हिया उच्चभिठी झरना संजय ग्राम में कुल निर्माण की राशि एक करोड एक लाख की हैं उक्त कार्यो के स्वीकृति होने पर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों जनों एवँ कॉग्रेसजनो के डॉ महन्त को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं इस अवसर पर कॉग्रेस जनोंने कहा कि हम सबके नेता डॉ महन्त ने आदिवासी बहुल इलाकों में लंबे समय से ग्रामीण मांग करते आ रहे कार्यो को प्राथमिकता से स्वीकृति कराई है ग्रामीण जनों ने कहा किउक्त स्थानों पर पुलिया पुलिया चेक डेम स्टॉप डेम बन जाने से लोगो को सुविधा होगी



