जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर शक्ति जिले में भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि. पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पदाधिकारी. 24 जून को उद्योग मंत्री लखन देवांगन करेंगे शक्ति के भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित. मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी

जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर शक्ति जिले में भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि. पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पदाधिकारी. 24 जून को उद्योग मंत्री लखन देवांगन करेंगे शक्ति के भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित. मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी kshititech
जनसंघ के प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी
जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर शक्ति जिले में भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि. पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पदाधिकारी. 24 जून को उद्योग मंत्री लखन देवांगन करेंगे शक्ति के भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित. मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी kshititech
भाजपा कार्यालय शक्ति में हुआ मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम
जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर शक्ति जिले में भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि. पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पदाधिकारी. 24 जून को उद्योग मंत्री लखन देवांगन करेंगे शक्ति के भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित. मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी kshititech
उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन देवांगन कल आएंगे शक्ति

जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर शक्ति जिले में भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि. पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पदाधिकारी. 24 जून को उद्योग मंत्री लखन देवांगन करेंगे शक्ति के भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद्, स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सक्ती में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन चरित्र, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान तथा उनके रहस्यमयी निधन का स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया तथा राष्ट्र की अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रवादी चिंतन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की राजनीति को वैचारिक दिशा प्रदान की तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका दृढ़ संकल्प राष्ट्र की अखंडता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं शेख अब्दुल्ला की नीतियों का विरोध करते हुए जम्मू-कश्मीर में विशेष प्रावधानों को भारत की एकता और अखंडता के लिए चुनौती बताया था।कार्यक्रम में जिला प्रभारी मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गवेल, वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल, ऋषि गोयल ,जिला उपाध्यक्ष भुवनभास्कर यादव, गोपी सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, जिला मंत्री अरुण शर्मा, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा सहित जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक अमन डालमिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन संजय अग्रवाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

24 जून को उद्योग मंत्री लखन देवांगन आएंगे शक्ति

कल 24 जून 2026 दिन- बुधवार को दोपहर 1:30 बजे छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन देवांगन जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए शक्ति जिले के जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने बताया कि उद्योग मंत्री जी के आगमन पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के सभी प्रिंट मीडिया में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों को आमंत्रित किया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading