शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में 6 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुजनों का हुआ सम्मान, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया विद्यालय परिवार ने, शिक्षकों को भेंट किए गए अंग वस्त्र, अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने कहा- शिक्षकों द्वारा दिए गए संस्कारों एवं शिक्षा से ही विद्यार्थी करते हैं राष्ट्र की सेवा

6 सितंबर को शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम
6 सितंबर को शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम
6 सितंबर को शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम

शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में 6 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुजनों का हुआ सम्मान, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया विद्यालय परिवार ने, शिक्षकों को भेंट किए गए अंग वस्त्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 6 सितंबर को शिक्षक दिवस का पर्व मनाया गया, इस अवसर पर सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, तथा वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं भारत माता की आरती एवं पूजा भी की गई इस दौरान जहां मंचस्थ अतिथियों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कपूर चंद्र अग्रवाल, सदस्य बजरंग लाल अग्रवाल, सह व्यवस्थापक डमरू धर देवांगन, समिति के सदस्य कुश लाल वर्मा, आचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा,प्राचार्य पूरन गिरी गोस्वामी, प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे तो वहीं इस अवसर पर विद्यालय परिवार के बच्चों ने भी शिक्षकों के सम्मान में बहुत ही सुंदर पंक्तियों एवं स्वागत गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी तत्पश्चात शिवाजी बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियो ने भी इस अवसर पर शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला

साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के सभी शिक्षक वृन्द का भी इस अवसर पर स्वागत करते हुए कहा कि आज इस विद्यालय में शिक्षकों के प्रयासों से ही बच्चों को संस्कारिक बनाने का कार्य एवं बेहतर शिक्षा देने की पहल हो रही है, जिसके लिए हम सभी इनका धन्यवाद व्यापित करते हैं, वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से जहां सभी शिक्षक गणों को अंग वस्त्र भेंट किए गए तो वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भी अपने शिक्षकों को सम्मान स्वरूप भेद दिया गया साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने भी विद्यालय के शिक्षक परिवार को अपनी ओर से शिक्षक दिवस के मौके पर बैग दिए जाने की घोषणा की, इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक गणों ने भी विद्यालय प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया साथ ही कहा कि आज जो जवाबदारी विद्यालय परिवार ने हमें दी है निश्चित रूप से हम सभी पूरी ईमानदारी एवं तत्परता के साथ इसका निर्वहन करेंगे तथा कार्यक्रम के पश्चात शिक्षकों के सम्मान में स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया एवं इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार के सभी सदस्य,विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं विद्यार्थी मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading