3 अक्टूबर को डभरा में अरबो रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन करेंगे बघेल, दशहरा मैदान में बघेल की होगी विशाल आमसभा, शक्ति जिले में चुनाव का बिंगुल फुंकेगे भूपेश कका, शक्ति जिले की तीनों विधानसभाओं में कांग्रेस परचम लहराने की तैयारी में, शक्ति जिले में स्वच्छता सेवा पखवाड़े में नगरीय निकायों में किया गया श्रमदान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अक्टूबर को चंद्रपुर विधानसभा में
3 अक्टूबर के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे विधानसभा अध्यक्ष महंत
डभरा में आयोजित कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि होंगे जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल

3 अक्टूबर को डभरा में अरबो रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन करेंगे बघेल, दशहरा मैदान में बघेल की होगी विशाल आमसभा, शक्ति जिले में चुनाव का बिंगुल फुंकेगे भूपेश कका, शक्ति जिले की तीनों विधानसभाओं में कांग्रेस परचम लहराने की तैयारी में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत डभरा के दशहरा मैदान में अरबो रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण- भूमिपूजन करेंगे, इस अवसर पर शक्ति जिले के विभिन्न जनपद पंचायत, नगरी निकायों एवं विभिन्न सरकारी विभागों के के लोकार्पण/ भूमि पूजन का संयुक्त कार्यक्रम डभरा में आयोजित किया गया है

जिसमें हेलीकॉप्टर से सीएम बघेल पहुंचकर उपरोक्त सभी कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन करेंगे एवं 3 अक्टूबर को दशहरा मैदान डभरा में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ,कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व-पुनर्वास मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केशव चंद्रा, जांजगीर चांपा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, नगर पंचायत डभरा के अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल, जनपद पंचायत डभरा की अध्यक्ष श्रीमती पत्रिका दयाल सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे

जिला प्रशासन शक्ति ने समस्त नागरिक बंधुओ को इस भूमिपूजन- लोकार्पण समारोह में उपस्थित होने की अपील की है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन को लेकर कांग्रेस पार्टी भी तैयारी में जुटी हुई है, तथा आने वाले कुछ दिनों में ही जहां आचार संहिता लगने वाली है तो वहीं बघेल भी पूरे जोर शोर के साथ शक्ति जिले में कांग्रेस का परचम लहराने चुनावी बिंगुल फूंकेंगे

स्वच्छता ही सेवा के तहत पूरे शहरवासियों ने श्रमदान कर लिया शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प

सक्ति-स्वच्छता ही सेवा के तहत एक अक्टूबर को स्वच्छता जागरूक अभियान में पूरे शहर में एक घंटा श्रमदान कर शहरवासियों ने स्व.महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। शासन के निर्देशानुसार श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश एवं जन जागरूकता लाने रविवार सुबह 10 बजे से एक घण्टा पूरे शहर में स्वच्छता ही सेवा के तहत श्रमदान किया गया। श्रमदान में नगर पालिका परिषद सक्ती की अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी , पार्षदगण, सामाजिक संगठन,जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता दीदीया, एवम अन्य वार्डवासीयो ने समस्त वार्ड मेंबढ़ चढ़कर शहर की साफ सफाई में अपना योगदान देकर स्वच्छता का संदेश देते हुवे स्वच्छता के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। श्रमदान मे साफ सफाई के साथ फाॅगिंग,खरपतवार की सफाई व सड़क पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया गया। इसके साथ ही आज स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत भवन जोंगरा विकासखंड सक्ती में स्वचछता हेतु ग्रामीणजन , शिक्षकों और बच्चों के साथ श्रमदान, नगर पंचायत बाराद्वार सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रमदान किया गया

3 अक्टूबर के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव
3 अक्टूबर को डभरा में होगा अरबो रुपए के नए निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन
1 अक्टूबर को शक्ति जिले में नगरीय निकायों में हुआ श्रमदान कार्यक्रम
3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के डभरा आगमन का आमंत्रण जिले की जनता के लिए
2 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष महंत के शक्ति आगमन के दौरान विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर
कांग्रेस की भरोसा यात्रा में युवाओं का जुनून
भरोसा यात्रा में शहर प्रवेश करने पर विधानसभा अध्यक्ष महंत

प्रातिक्रिया दे