जिला मुख्यालय शक्ति के सरकारी अस्पताल में 1 अक्टूबर को सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी डायलिसिस सुविधा केंद्र का लोकार्पण, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने किया है आयोजन, अध्यक्षता करेंगे IAS तोपनो

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े
शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो

जिला मुख्यालय शक्ति के सरकारी अस्पताल में 1 अक्टूबर को सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी डायलिसिस सुविधा केंद्र का लोकार्पण, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने किया है आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की स्वीकृति से शक्ति के मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय में 1 अक्टूबर 2025 दिन- बुधवार को डायलिसिस सुविधा केंद्र का उद्घाटन होने जा रहा है, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो करेंगे, तथा इस अवसर पर जीवनदीप समिति के सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे, उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शक्ति द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में किया गया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading