10 जून को प्रधानमंत्री मोदी जी ने तोड़ा रिकॉर्ड- भाजपा शक्ति नगर मंडल करेगी सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं महा आरती पूजा अर्चना.सांसद कमलेश जांगड़े भी होगी शामिल. मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी जानकारी

10 जून को प्रधानमंत्री मोदी जी ने तोड़ा रिकॉर्ड- भाजपा शक्ति नगर मंडल करेगी सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं महा आरती पूजा अर्चना.सांसद कमलेश जांगड़े भी होगी शामिल. मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी जानकारी kshititech

10 जून को प्रधानमंत्री मोदी जी ने तोड़ा रिकॉर्ड- भाजपा शक्ति नगर मंडल करेगी सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में महा आरती और पूजा अर्चना.सांसद कमलेश जांगड़े भी होगी शामिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत के प्रधानमंत्री एवं केंद्र की एनडीए सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को भारत देश के सर्वाधिक दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पूर्व जवाहरलाल नेहरू सर्वाधिक दिनों तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहे।किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रिकार्ड को भी तोड़ दिया है। जिससे पूरे देश भर में जहां भाजपा इसे एक उत्साह के रूप में मना रही है। तो वहीं जिला मुख्यालय शक्ति में भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा भी आज 10 जून के शाम 6:30 बजे शहर के थाना चौक स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में इस अवसर पर महा आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि देश के लिए यह गौरव की बात है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 से लेकर 2026 तक इस देश के विकास को एक नई दिशा दी तथा उन्होंने भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में लगातार काम किया है। एवं आज 10 जून को भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हैं।एवं मोदी जी के कार्यों को लेकर गौरव महसूस कर रहे हैं। भाजपा नगर मंडल शक्ति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं। जनप्रतिनिधियों को इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading