22 दिसंबर को शक्ति के जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस कमेटी, अग्रसेन चौक में होगा धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी, अग्रसेन चौक से पैदल जाएंगे सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता

22 दिसंबर को शक्ति के जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस कमेटी, अग्रसेन चौक में होगा धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी, अग्रसेन चौक से पैदल जाएंगे सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता kshititech
कांग्रेस कमेटी शक्ति जिले की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल

22 दिसंबर को शक्ति के जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस कमेटी, अग्रसेन चौक में होगा धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा जिला मुख्यालय शक्ति में स्थित भाजपा के कार्यालय का घेराव किया जाएगा, साथ ही अग्रसेन चौक में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ,उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करने के लिए विधेयक पेश करके महात्मा गांधी जी के नाम को हटाया गया है, जिस के विरोध में जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा, साथ ही साथ नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा दर्ज FIR को अदालत द्वारा रद्द किया जाना “सत्य की जीत” है, इससे मोदी, शाह तथा भारतीय जनता पार्टी का षड़यंत्र उजागर हुआ इसके विरोध में भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया जायेगा, कांग्रेस शक्ति की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने 22 दिसंबर को जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सभी सम्माननीय विधायक/पूर्व विधायक गण,पूर्व विधायक प्रत्याशी गण,पूर्व सांसद/पूर्व सांसद प्रत्याशी गण, नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत के वर्तमान/पूर्व जनप्रतिनिधि गण,प्रदेश/जिला पदाधिकारी गण,आनुषांगिक संगठनों/विभाग/प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गण,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष गण,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवादल के पदाधिकारीयों सहित कांग्रेस जनों को आवश्यक रूप से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है साथ ही दिनांक – 22दिसम्बर 2025, सोमवार को समय – दोपहर 01 बजे धरना प्रदर्शन कचहरी चौक एवं दोपहर 03 बजे भाजपा कार्यालय का घेराव होंगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading