महिला जागृति शाखा शक्ति के पदाधिकारी पहुंचे चंद्रपुर की प्रांतीय बैठक में, मां चंद्रहासिनी देवी के भी किये दर्शन, सेवा कार्यों के लिए शक्ति की जागृति शाखा ने राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की है अपनी पहचान




महिला जागृति शाखा शक्ति के पदाधिकारी पहुंचे चंद्रपुर की प्रांतीय बैठक में, मां चंद्रहासिनी देवी के भी किये दर्शन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- 22 अगस्त को आदिशक्ति मां चंद्रहासिनी देवी की पावन नगरी चंद्रपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में महिला जागृति शाखा शक्ति के पदाधिकारी- सदस्यों ने भी सहभागीता की है, तथा शक्ति शाखा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रीना नरेश गेवाडीन, शक्ति शाखा अध्यक्ष श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी देवी अग्रवाल एवं पूर्व सचिव श्रीमती रितु पवन अग्रवाल इस जरीकरिणी की बैठक में शामिल हुए हैं,तथा चंद्रपुर में आयोजित इस बैठक में जहां महिला जागृति शाखा शक्ति के पदाधिकारीयो का आतिथ्य शाखा द्वारा आत्मीय स्वागत भी किया गया, तो वहीं महिला जागृति शक्ति शाखा के पदाधिकारीयो ने बताया कि चंद्रपुर में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश से मंच के सभी सदस्य पहुंचे हुए हैं, तथा सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है, एवं महिला जागृति शाखा शक्ति के सदस्यों ने मां चंद्रहासिनी देवी के मंदिर में जाकर मत्था भी टेका, तथा क्षेत्र की सुख, शांति, खुशहाली की कामना भी की
जात हो की शक्ति की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा विगत लगभग 25 वर्षों से एक सक्रिय शाखा के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं तथा 22 अगस्त की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक में भी महिला जागृति शाखा शक्ति को विशेष रूप से बैठक में आमंत्रित किया गया है, एवं इस बैठक में शामिल होने के बाद पदाधिकारी- सदस्यों ने मंच के वरिष्ठ पदाधिकारीयो से भी मुलाकात की, तथा बैठक के सुंदर आयोजन के लिए चंद्रपुर के सदस्यों का भी धन्यवाद व्यापित किया



