शक्ति के व्यापारी संतोष गोयल से कोरबा जिले में 06 लाख रुपये की हुई लूट,लाठी-डंडों से मार-मारकर कर दिया गया घायल,गंभीर अवस्था मे अस्पताल में हुए भर्ती

शक्ति के व्यापारी संतोष गोयल से कोरबा जिले में हुई लाखों रुपये की लूट

सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति के व्यापारी संतोष गोयल से कोरबा जिले में 06 लाख रुपये की हुई लूट,लाठी-डंडों से मार-मारकर कर दिया गया घायल,गंभीर अवस्था मे अस्पताल में हुए भर्ती kshititech
लूट का शिकार पेट्रोल पंप व्यवसायी संतोष गोयल सकती

सकती-शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक- 03 व्यवसायी संतोष गोयल पिता स्वर्गीय रामकला गोयल जो की कोरबा जिले के रामपुर के पास पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं, एवं 5 अगस्त की देर शाम वे वापस शक्ति लौट रहे थे, इसी दरमियान अज्ञात लुटेरो ने उन्हें लूट लिया ,तथा उन्हें लाठी से मार-मारकर घायल कर दिया, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संतोष गोयल के पास पेट्रोल पंप की बिक्री की रकम लगभग छः लाख रुपए उनके पास थे, जिसे लूट लिया गया है, एवं उन्हें गंभीर अवस्था में कोरबा ले जाकर उपचार उपलब्ध करवाया गया,पूरी घटना अंधरी कोनी रामपुर के पास सुनसान इलाके में हुई है,तथा घटना से व्यापारी दशहत में है, ज्ञात हो की इसी मार्ग पर कुछ वर्षों पूर्व शहर के हटरी चौक व्यवसाय राजेंद्र सोनी भी बाजार से वापस लौटते समय लूटमार का शिकार हो गए थे, एवं उनके भी पास रखी लाखों रुपए की ज्वैलरी लूट ली गई थी एवं उन्हें गंभीर रूप से घायल भी कर दिया गया था,अग्रवाल सभा सकती ने भी पूरे मामले में दोषियों को पकड़कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading