सत्ता से बाहर होने के बाद भी महंत रहेंगे भारी- छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिली शक्ति के विधायक महंत को, 16 दिसंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने करी महंत के नाम की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे दीपक बैज,शक्ति विधानसभा क्षेत्र में महंत की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष, शक्ति जिले में रहेगी लाल बत्ती की गूंज

शक्ति के विधायक महंत बनाए गए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष
जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने दी महंत जी को नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई
पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी महंत जी को बधाई

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिली शक्ति के विधायक महंत को, 16 दिसंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने करी महंत के नाम की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे दीपक बैज,शक्ति विधानसभा क्षेत्र में महंत की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले डॉक्टर चरणदास महंत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 16 दिसंबर 2023 को एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है, साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद पर दीपक बैच को यथावत रखते हुए उनका भी आदेश जारी किया गया है, तथा महंत की विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्ति से जहां पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है,तो वहीं शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पटाखे फोड़कर एवं मिठाइयां बाँटकर लोगों का मुंह मीठा कराया, साथ ही पूरे क्षेत्र में महंत को मिली इस नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ता उत्साहित हैं

तथा कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि डॉ.चरणदास महंत ने 5 सालों तक छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के पद पर सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्य किया, तथा अब चूंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जनता ने कांग्रेस को जनादेश नहीं दिया तथा कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाने का निर्णय लिया है, तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के के के सी वेणुगोपाल ने उपरोक्त आदेश जारी किया है,विधानसभा अध्यक्ष महंत की नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन, नगर पालिका शक्ति की पार्षद, सभापति श्रीमती रीना गेवाडीन, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे, नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, कृषि उपज मंडी शक्ति के पूर्व अध्यक्ष रूपनारायण साहू, प्रेस क्लब बाराद्वार के अध्यक्ष सुनील जिंदल, कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू, हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू, अधिवक्ता गिरधर जायसवाल,अमीर चंद अग्रवाल भुरु,अमित राठौर, नगर पालिका के विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल,अधिवक्ता सुश्री अलका जायसवाल,राहुल अग्रवाल,सोनू कुरेशी ने बधाई दी है

शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत ने अपनी इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं यूपीए की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवनिर्वाचित समस्त विधायकों का भी आभार व्यक्त किया है, साथ ही उन्होंने कहा है कि जो जिम्मेदारी कांग्रेस कमेटी ने उन्हें सौंपी है वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे

प्रेस क्लब बाराद्वार के अध्यक्ष सुनील जिंदल निधि महंत जी को बधाई
कांग्रेस नेता अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल ने दी महंत जी को बधाई
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने डॉक्टर चरण दास महंत को बनाया छत्तीसगढ़ विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading