अब युद्ध को हम नहीं खींच सकते लंबे समय तक.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ओवल ऑफिस से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहीं बड़ी बात




अब युद्ध को हम नहीं खींच सकते लंबे समय तक.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ओवल ऑफिस से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहीं बड़ी बात
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उनका मानना है कि ईरान से जुड़ा संघर्ष जल्द ही समाप्त होने की संभावना है। उन्होंने दावा किया कि तेहरान अब इस युद्ध को बहुत लंबे समय तक नहीं खींच सकता।वाशिंगटन में ओवल ऑफिस से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए, ट्रंप ने होर्मुज से जुड़ी बातचीत को लेकर भी उम्मीद जताई। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।
ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है। मुझे नहीं लगता कि वे इसे और अधिक समय तक खींच सकते हैं। उनका यह बयान इस बात का संकेत है कि लड़ाई अब उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां ईरान के लिए इसे जारी रख पाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।







