नहीं चलेगी अब शिक्षकों की मनमानी-सरकारी स्कूल में अव्यवस्था- दो शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन, 19 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी मैडम के दौरे में मिली अव्यवस्थाएं, सुबह 9:45 बजे DEO मैडम पहुंची स्कूल, स्वयं प्रार्थना में हुई शामिल

19 अगस्त को अपने आकस्मिक निरीक्षण में शक्ति जिले की जिला शिक्षा अधिकारी मैडम
सरकारी स्कूल की प्रार्थना में भी शामिल हुई जिला शिक्षा अधिकारी
सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच पहुंची शक्ति जिले की जिला शिक्षा अधिकारी मैडम

सरकारी स्कूल में अव्यवस्था- दो शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन, 19 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी मैडम के दौरे में मिली अव्यवस्थाएं, सुबह 9:45 बजे DEO मैडम पहुंची स्कूल, स्वयं प्रार्थना में हुई शामिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शक्ति जिले में शिक्षा के बेहतर व्यवस्था बनाने तथा शिक्षा की व्यवस्थाओं में सुधार की सोच से जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी की नियुक्ति की है, तथा श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने अपना पदभार संभालते ही पूरे जिले में बेहतर शिक्षा को लेकर लगातार कार्य कर रही है, एवं जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन ने आज पूरे प्रदेश में अच्छी शिक्षा देने के लिए पहल की है तथा स्कूल स्तर पर यदि कोई भी संस्था प्रमुख या शिक्षक इन दिशा निर्देशों के परिपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ तत्काल अनुशासन की कार्रवाई की जाएगी

इसी श्रृंखला में 19 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने शासकीय हाईस्कूल बस्ती बाराद्वार का औचक निरीक्षण किया गया। डीईओ स्वयं 9:45 बजे स्कूल पंहुच गई थी और प्रार्थना में सम्मिलित हुई। विलंब से विद्यालय पंहुचने एवं शिक्षक दैनंदिनी का नियमित रूप से संधारण नहीं करने पर कु.किशोरी भतपरे व्याख्याता अंग्रेजी तथा श्रीमती जयंती कंवर व्याख्याता विज्ञान का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों पर नियंत्रण नहीं होने तथा प्रतिदिन शिक्षकों के दैनंदिनी की जांच नहीं करने पर प्रभारी प्राचार्य श्री गोविंद प्रसाद राठौर एवं पूर्व तैयारी के साथ अध्यापन नहीं कराने,दैनंदिनी संधारण नहीं करने के कारण श्री नरेन्द्र कुमार साहू व्याख्याता गणित को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है।निरीक्षण के समय विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप कुमार पटेल उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading