नितिन नवीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ भाजपा ने दी नितिन जी को बधाई

नितिन नवीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ भाजपा ने दी नितिन जी को बधाई kshititech
भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन

नितिन नवीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नवीन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, उपरोक्त नियुक्ति का आदेश 14 दिसंबर 2025 को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी किया है,ज्ञात हो की नितिन नवीन वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी है, एवं पूर्व में वे छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी थे, तथा वर्तमान में बिहार राज्य विधानसभा के चुनाव में शानदार जीत के बाद उनको पुनः नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री भी बनाया गया है, तथा संगठन आत्मक दृष्टिकोण से नितिन नवीन को संगठन के कार्यों में महारथ हासिल है, एवं उनकी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है

जानिए भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की राजनैतिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का जन्म 23 मई, 1980 को रांची (झारखंड) में हुआ,इनके पिता स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा पटना पश्चिम से 4 बार विधायक रहे,श्री नितिन नबीन स्वयं 5 बार से लगातार बिहार विधानसभा के सदस्य हैं,पहली बार 2006 में पटना पश्चिम सीट से विधायक चुने गए,उसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार विधायक चुने गए,2010 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर रहे,2016 से 2019 तक बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला,2019 में सिक्किम राज्य भाजपा संगठन प्रभारी का पद संभाला,2021 में बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग मंत्री का पदभार संभाला,2021 से 2024 तक छत्तीसगढ़, भाजपा के सह-प्रभारी रहे,2024 में बिहार सरकार में विधि विभाग और शहरी विकास एवं आवास मंत्री का पद संभाला,जुलाई 2024 से वर्तमान तक छत्तीसगढ़, भाजपा के प्रभारी का पदभार संभाल रहे हैं,वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण और शहरी विकास एवं आवास मंत्री के पद पर हैं,14 दिसंबर, 2025 को उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading