छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

जिला भाजपा से जुड़ी खबरें एक साथ- भाजपा प्रत्याशी जांगड़े ने करी चंद्रपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत, मां चंद्रहासिनी देवी का टेका मत्था,10 मार्च को करेगी क्षेत्र का भ्रमण,भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा- महतारी वंदन योजना भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना,रामावतार अग्रवाल ने कहा- 71 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

जिला भाजपा से जुड़ी खबरें एक साथ- भाजपा प्रत्याशी जांगड़े ने करी चंद्रपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत, मां चंद्रहासिनी देवी का टेका मत्था,10 मार्च को करेगी क्षेत्र का भ्रमण,भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा- महतारी वंदन योजना भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना,रामावतार अग्रवाल ने कहा- 71 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ kshititech
भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने चंद्रपुर में चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर किया प्रचार अभियान का शुभारंभ

9 मार्च को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में महतारी वंदन योजना को लेकर संपन्न प्रेस वार्ता

भाजपा प्रत्याशी जांगड़े ने करी चंद्रपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत, मां चंद्रहासिनी देवी का टेका मत्था,10 मार्च को करेगी क्षेत्र का भ्रमण,भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा- महतारी वंदन योजना भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी मंदिर में माता टेककर चंद्रपुर विधानसभा से अपने लोकसभा में चुनाव प्रचार प्रारंभ किया। चंद्रपुर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने श्रीमती कमलेश जांगड़े का आतिशबाजी तथा पुष्प गुच्छ से जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात चंद्रहासिनी मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की। चुनाव प्रचार चंद्रपुर से प्रारंभ हुआ जहां कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने घर घर चुनाव प्रचार कर पुनः नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जांजगीर-चांपा लोकसभा में कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया जनसंपर्क के दौरान उन्होंने जनता से अपील किया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार का नारा सार्थक करना है ताकि देश के विकास और उन्नति में और भी ऐतिहासिक फैसले लिए जा सके। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के साथ लोकसभा के सह संयोजक एवं पूर्व विधायक (सक्ती) डॉ खिलावन साहू, चंद्रपुर विधानसभा की विधायक प्रत्याशी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने भी आम नागरिकों से भाजपा को प्रचंड वोटों से विजय बनाने का अपील किया।इस अवसर पर रूपा सिंहदेव नेतराम चंद्रा, पीतांबर पटेल चंद्रपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष ,रूद्र मैहर, भूपेन्द्र पटेल,घासीराम अग्रवाल,लोकेश साहू,आलोक पटेल,मनोज पटेल, रंजीत अजगले,गिरजा यादव,भानू बंजारे, दिनेश बरेठ,दिशु रात्रे, डॉ जागृति, कविता डडसेना दीपक ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 10 मार्च को करेगी पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कार्यक्रम

सकती- जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े 10 मार्च को जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा करेगी,श्रीमती जांगड़े 10 मार्च को राहौद में सुबह 11:00 बजे जनसंपर्क / सभा, धरदेई में 11:45 बजे जनसंपर्क / सभा , लोहर्सी में 12:30 बजे जनसंपर्क / सभा , खरौद में 1:15 बजे जनसंपर्क / सभा सलखन में 3:00 बजे जनसंपर्क / सभा गोधना में 3:45 बजे जनसंपर्क / सभा
कटौद में 4:15 बजे जनसंपर्क / सभा,तुस्मा में 5:00 बजे
जनसंपर्क / सभा शिवरीनारायण में शाम 6:00 बजे प्रबुद्ध जनों से भेंट मुलाकात करेंगी,इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता एवं जन्म प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे

भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल ने ली बीजेपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता, महतारी वंदन योजना को लेकर कहीं बड़ी बात

सक्ति-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च को करेंगे महतारी वंदन योजना की पहली मासिक किश्त का‌ वितरण, पात्र महिलाओं के खाते में सीधे जमा होंगे 1000 रूपये – रामावतार अग्रवाल,भाजपा का प्रत्येक संकल्प व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर गारण्टी होगी पूरी – रामावतार अग्रवाल,70 लाख से अधिक मातृशक्तियों को मिलेगा योजना का लाभ, महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा प्रदेश सरकार का ठोस कदम – रामावतार अग्रवाल
सक्ती-भारतीय जनता पार्टी द्वारा लिया गया प्रत्येक संकल्प व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। कल 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महतारी वंदन योजना की पात्र महिला हितग्राहियों को योजना की पहली मासिक किश्त का वितरण किया जायेगा। जिसमें डीबीटी के माध्यम से कुल 655.57 करोड़ की राशि वितरित की जायेगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ में आरंभ की गयी महतारी वंदन योजना साकार रूप लेगी। जिसमें महिला हितग्राहियों के खाते में प्रति माह 1000 रुपये सीधे जमा होंगे। भाजपा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिये भाजपा की राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3000 करोड़ का प्रावधान किया है,भाजपा कार्यालय में शनिवार को आहुत कार्यक्रम में रामावतार अग्रवाल ने कहा कि महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की अभिनव पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दी गयी गारण्टी को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हज़ार रूपये वार्षिक भुगतान किया जायेगा। महतारी वंदन योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिये एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं में विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलायें भी इस योजना से लाभान्वित होंगी,श्री रामावतार अग्रवाल ने कहा कि महतारी वंदन योजना अन्तर्गत प्रदेश में कुल 70,26,352 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें 11,771 आवेदन निरस्त किये गये एवं अंतिम रूप में 70,12,600 पात्र आवेदकों की अंतिम सूची 1 मार्च को जारी की गयी है। पात्र हितग्राहियों में ग्रामीण क्षेत्र के 57,89,086 आवेदन और शहरी क्षेत्र के आवेदन 12,23,514 है। पात्र आवेदिकाओं में अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों की संख्या 20,81,375 है, वहीं अनुसूचित जाति की लाभार्थी संख्या 9,53,147 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों की संख्या 35,39,779 है। विशेष पिछड़ी जनजाति में लाभार्थियों का आंकड़ा 69,990 है। इसी तरह आवेदिकाओं में विवाहित महिलाओं की संख्या 58,96,034, विधवा महिलाओं की संख्या 9,90,137, परित्यक्ता महिलायें 1,06,407 एवं तलाकशुदा महिलाओं की संख्या 20,025 है। आवेदिकाओं में सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं की संख्या 9,11,024 है, रामावतार अग्रवाल ने कहा कि मातृशक्ति सदैव वंदनीय है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि से महिलाओं को परिवार के साथ खुद के स्वास्थ्य, पोषण और जीवन स्तर को उठाने का एक मजबूत आधार मिलेगा। महिलाओं की आर्थिक मजबूती से समाज में उनके प्रति भेदभाव में कमी व जागरूकता आयेगी। आनेवाले दिनों में महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की आधी आबादी की आत्मनिर्भरता की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगी इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल जिला मीडिया प्रभारी एवम नेताप्रतिपक्ष नगरपालिका सक्ती धनंजय नामदेव जिला मीडिया सहप्रभारी परसन राठौर उपस्थित रहे

जिला भाजपा से जुड़ी खबरें एक साथ- भाजपा प्रत्याशी जांगड़े ने करी चंद्रपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत, मां चंद्रहासिनी देवी का टेका मत्था,10 मार्च को करेगी क्षेत्र का भ्रमण,भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा- महतारी वंदन योजना भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना,रामावतार अग्रवाल ने कहा- 71 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ kshititech
भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने चंद्रपुर में चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर किया प्रचार अभियान का शुभारंभ
जिला भाजपा से जुड़ी खबरें एक साथ- भाजपा प्रत्याशी जांगड़े ने करी चंद्रपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत, मां चंद्रहासिनी देवी का टेका मत्था,10 मार्च को करेगी क्षेत्र का भ्रमण,भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा- महतारी वंदन योजना भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना,रामावतार अग्रवाल ने कहा- 71 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ kshititech
भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने चंद्रपुर में चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर किया प्रचार अभियान का शुभारंभ
जिला भाजपा से जुड़ी खबरें एक साथ- भाजपा प्रत्याशी जांगड़े ने करी चंद्रपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत, मां चंद्रहासिनी देवी का टेका मत्था,10 मार्च को करेगी क्षेत्र का भ्रमण,भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा- महतारी वंदन योजना भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना,रामावतार अग्रवाल ने कहा- 71 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ kshititech
भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने चंद्रपुर में चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर किया प्रचार अभियान का शुभारंभ
जिला भाजपा से जुड़ी खबरें एक साथ- भाजपा प्रत्याशी जांगड़े ने करी चंद्रपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत, मां चंद्रहासिनी देवी का टेका मत्था,10 मार्च को करेगी क्षेत्र का भ्रमण,भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा- महतारी वंदन योजना भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना,रामावतार अग्रवाल ने कहा- 71 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ kshititech
9 मार्च को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में महतारी वंदन योजना को लेकर संपन्न प्रेस वार्ता
जिला भाजपा से जुड़ी खबरें एक साथ- भाजपा प्रत्याशी जांगड़े ने करी चंद्रपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत, मां चंद्रहासिनी देवी का टेका मत्था,10 मार्च को करेगी क्षेत्र का भ्रमण,भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा- महतारी वंदन योजना भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना,रामावतार अग्रवाल ने कहा- 71 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ kshititech
10 मार्च को भाजपा प्रत्याशी का दौरा कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

Back to top button