चिंता की खबर- भारत की खुदरा महंगाई दर में लगातार हो रही बढ़ोतरी. पांचवे महीने भी 3.93 फीसदी पर पहुंच गई है महंगाई. सब्जी से लेकर खाने के सारे सामान हो गए हैं महंगे


चिंता की खबर- भारत की खुदरा महंगाई दर में लगातार हो रही बढ़ोतरी. पांचवे महीने भी 3.93 फीसदी पर पहुंच गई है महंगाई. सब्जी से लेकर खाने के सारे सामान हो गए हैं महंगे
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति,-भारत देश में आम नागरिकों के लिए दैनिक उपयोग की सारी चीज महंगी होती जा रही हैं।तथा केंद्र की सरकार भले ही लाख कोशिशें महंगाई पर नियंत्रण करने की कर रही हो। किंतु आज आम आदमी की जेब पर खर्च का बोझ बढ़ते जा रहा है। तथा पिछले पांच महीनो से लगातार खुदरा महंगाई दर में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।देश की खुदरा महंगाई दर मई के महीने में बढ़कर 3.93 फीसदी पर पहुंच गई है. यह लगातार पांचवां महीना है जब महंगाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे पहले अप्रैल के महीने में खुदरा महंगाई दर 3.48 फीसदी पर थी. मई में आई इस तेजी के साथ ही महंगाई दर पिछले 5 महीनों में पहली बार 4 फीसदी के बेहद करीब पहुंच गई है. फूड एंड बेवरेज कैटेगरी में महंगाई 4.55% रही. वहीं, रेस्टोरेंट और खाने-पीने की सर्विसेज की लागत भी बढ़ी है. फूड एंड बेवरेज सर्विंग सर्विसेज में महंगाई 5.77% और रेस्टोरेंट और आवास सेवाओं में 5.75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

