नए राज्यपाल से हुई अग्रवाल संगठन की मुलाकात,नवीन जी की आत्मीयता- कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल से करी छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारीयो ने मुलाकात, छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघानिया,महावीर कॉन्टिनेंटल के प्रमुख लोकेश कावड़िया भी रहे मौजूद, सामाजिक विषयों पर हुई लंबी चर्चा

देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल से सामाजिक संगठनों की मुलाकात
देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल से सामाजिक संगठनों की मुलाकात
देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल से सामाजिक संगठनों की मुलाकात

कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल से करी छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारीयो ने मुलाकात, छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघानिया, महावीर कॉन्टिनेंटल के प्रमुख लोकेश कावड़िया भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने जिंदल ग्रुप के डायरेक्टर एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के दिग्गज सांसद नवीन जिंदल से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संरक्षक जयदेव सिंघल दुर्ग, छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघानिया ने मुलाकात की, इस दौरान महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा नेता लोकेश कांवडिया भी मौजूद थे

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल ने नवीन जिंदल का लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तथा उन्हें अग्रवाल समाज का गौरव बताया एवं इस दौरान सांसद नवीन जिंदल ने भी बड़े आत्मीय ढंग से अग्रवाल समाज के पदाधिकारीयो से मुलाकात करते हुए उन्हें समाज को आगे बढ़ाने एवं समाज के कार्यों को गति देने में उनका अहम योगदान बताया साथ ही मिलजुल कर अग्रवाल समाज के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक व्यापक बनाने की भी बात कही, इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघानिया, प्रदेश महामंत्री अमर बंसल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी रायपुर  ने भी नवीन जिंदल का स्वागत अभिनंदन किया तथा मौके पर मौजूद महावीर कॉन्टिनेंटल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा नेता लोकेश कावड़िया ने भी नवीन जिंदल को जीत की बधाई शुभकामनाएं दी

31 जुलाई को राजभवन के दरबार हाल में छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमन ढेंका का अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की तरफ से शाल ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया गया<उनके शपथ ग्रहण के अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संरक्षक जयदेव सिंघल एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने राज्यपाल महोदय को शुभकामनाएं देते हुए उनका शाल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंटकर और श्री अग्रसेन माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।उनके साथ आए हुए विजय गुप्ता जो असम के भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं उनका भी शाल श्रीफल और बुके भेंटकर स्वागत और सम्मान किया गया,इस अवसर पर नवीन जिंदल से भी मुलाकात कर संगठन के बारे में विस्तृत चर्चाएं हुई।

31 जुलाई को छत्तीसगढ़ के राज भवन में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे अग्रवाल संगठन के पदाधिकारी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading