शक्ति जिला मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व- सांसद कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि. कलेक्टर एसपी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण. विद्यालय के बच्चों की सुंदर प्रस्तुति पर जिले वासियों ने करी सराहना

शक्ति जिला मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व- सांसद कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि. कलेक्टर एसपी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण. विद्यालय के बच्चों की सुंदर प्रस्तुति पर जिले वासियों ने करी सराहना kshititech
जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

जिले के शहीद  परिवारों के साथ जनप्रतिनिधि एवं जिले के अधिकारी
शक्ति जिला मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व- सांसद कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि. कलेक्टर एसपी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण. विद्यालय के बच्चों की सुंदर प्रस्तुति पर जिले वासियों ने करी सराहना kshititech
कार्यक्रम को संबोधित करती मुख्य अतिथि कमलेश जांगड़े

शक्ति जिला मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व- सांसद कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि. कलेक्टर एसपी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण. विद्यालय के बच्चों की सुंदर प्रस्तुति पर जिले वासियों ने करी सराहना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय सक्ती में देश का अस्सीवां (80वां) स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में गरिमामय और भव्य रूप से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर – चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीयता और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही इस अवसर पर शहीदों के परिजनों और मीशाबंदियों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता श्री देवाशीष बेनर्जी द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम मेंजिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री आयुष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री संजय रामचंद्र, श्री टिकेश्वर गबेल, श्री रामनरेश यादव, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर सहित अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधिक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री पंकज पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजय पटेल, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राए एवं जिलेवासी उपस्थित थे

कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर – चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर – चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर – चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।स्वतंत्रता दिवस समारोह में 8 प्लाटून की टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री उमेश राय रहे। कुल शामिल प्लाटून अंतर्गत प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम पुरस्कार जिला पुलिस बल प्लाटून पुरुष वर्ग नेतृत्वकर्ता प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री राहुल वाजपेई, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल प्लाटून महिला वर्ग नेतृत्वकर्ता प्रशिक्षु उप निरिक्षक सुश्री पूजा यादव और तृतीय पुरस्कार नगर सेना की प्लाटून नेतृत्वकर्ता श्री धलेंद्र कुमार मरावी को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में परेड अनप्रोफेसनल वर्ग में प्रथम पुरुस्कार एनसीसी सीनियर प्लाटून बालक वर्ग श्री हिमेश राठौर, द्वितीय पुरुस्कार एनसीसी सीनियर प्लाटून बालिका वर्ग तथा तृतीय पुरुस्कार एनसीसी जूनियर विंग प्लाटून बालक वर्ग को प्राप्त हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती, अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती, गुंजन एजुकेशन स्कूल सक्ती, जेबीडीएवी स्कूल सक्ती सहित कुल 4 स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति की धुन पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती को, द्वितीय पुरस्कार जेबीडीएवी स्कूल सक्ती, तृतीय पुरस्कार गुंजन एजुकेशन स्कूल सक्ती को प्राप्त हुआ।

शक्ति जिला मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व- सांसद कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि. कलेक्टर एसपी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण. विद्यालय के बच्चों की सुंदर प्रस्तुति पर जिले वासियों ने करी सराहना kshititech
जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
शक्ति जिला मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व- सांसद कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि. कलेक्टर एसपी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण. विद्यालय के बच्चों की सुंदर प्रस्तुति पर जिले वासियों ने करी सराहना kshititech
जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
शक्ति जिला मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व- सांसद कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि. कलेक्टर एसपी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण. विद्यालय के बच्चों की सुंदर प्रस्तुति पर जिले वासियों ने करी सराहना kshititech
जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
शक्ति जिला मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व- सांसद कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि. कलेक्टर एसपी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण. विद्यालय के बच्चों की सुंदर प्रस्तुति पर जिले वासियों ने करी सराहना kshititech
जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
शक्ति जिला मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व- सांसद कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि. कलेक्टर एसपी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण. विद्यालय के बच्चों की सुंदर प्रस्तुति पर जिले वासियों ने करी सराहना kshititech
जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading