नमस्ते योजना: स्वच्छता कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद. देशभर में 90242 स्वच्छता कर्मचारियों की प्रोफाइल तैयार. 1983 सफाई कर्मचारियों को 364 वाहन खरीदने के लिए दिए गए 35 करोड रुपए

नमस्ते योजना: स्वच्छता कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद. देशभर में 90242 स्वच्छता कर्मचारियों की प्रोफाइल तैयार. 1983 सफाई कर्मचारियों को 364 वाहन खरीदने के लिए दिए गए 35 करोड रुपए kshititech

नमस्ते योजना: स्वच्छता कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद. देशभर में 90242 स्वच्छता कर्मचारियों की प्रोफाइल तैयार. 1983 सफाई कर्मचारियों को 364 वाहन खरीदने के लिए दिए गए 35 करोड रुपए

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नमस्ते योजना सफाईकर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है। यह 2023-24 में शुरू हुई।देश भर में 90,942 सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों का प्रोफाइल तैयार किया गया,जिनमें से 89,248 का सत्यापन हो चुका है।

नमस्ते योजनाः स्वच्छता कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद

इस योजना के माध्यम से आज पर्यंत तक देश भर में 87,037 सफाईकर्मियों को सुरक्षा के लिए पीपीई किट दी गई हैं, ताकि खतरनाक काम के दौरान उनकी रक्षा हो सके।76,247 सफाईकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अंतर्गत कवर किया गया है।983 सफाई कर्मचारियों को 364 वाहन खरीदने के लिए ₹34.17 करोड़ की अग्रिम पूंजी सब्सिडी दी गई है।खतरनाक मैनुअल सफाई रोकने के लिए देश भर में 1,562 जागरुकता कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं।जून 2024 से कचरा बीनने वालों को भी योजना में जोड़ा गया। 3,78,547 का प्रोफाइल बना, 1,31,864 को PPE किट और 1,24,835 को आयुष्मान कार्ड की प्रक्रिया शुरु।2025-26 में व्यक्तिगत परियोजनाओं की सब्सिडी ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹7.50 लाख और समूह परियोजनाओं की ₹18.75 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख की गई।निजी स्वच्छता सेवा संगठनों और ठेकेदारों को मशीनीकृत उपकरण खरीदने पर परियोजना लागत का 25% सब्सिडी देने का नया प्रावधान जोड़ा गया।इस वर्ष 320 स्वच्छता उद्यमियों को ₹14.84 करोड़ की सब्सिडी जारी हुई, जो पिछले साल के 250 लाभार्थियों से अधिक है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading