जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती किरण तिवारी का हुआ निधन- 6 अक्टूबर को लखोली मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार. छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम सहित यूनियन परिवार ने दी श्रद्धांजलि




जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती किरण तिवारी का हुआ निधन- 6 अक्टूबर को लखोली मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार. छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम सहित यूनियन परिवार ने दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति ६छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष अधिवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार मनीष तिवारी राजनांदगांव की पूज्य धर्म पत्नी श्रीमती किरण तिवारी (शिक्षिका) का आज दिनांक-5 अक्टूबर 2026 दिन-सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया है उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक- 6 अक्टूबर 2026 दिन- मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे लखोली मुक्तिधाम राजनांदगांव में किया जाएगा। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास से निकलेगी। श्रीमती किरण तिवारी के निधन पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम सहित यूनियन परिवार के सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रीमती तिवारी मृदुभाषी। मिलनसार। धर्म परायण महिला थी। तथा वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है






