रंग लाएगी सांसद कमलेश की मेहनत- रेलवे के बोर्ड चेयरमैन से मिली जांजगीर की सांसद कमलेश जांगड़े, वंदे भारत एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा तक बढ़ाने एवं शक्ति रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज देने की करी मांग,टेमर,सोंठी रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण प्रारंभ ना होने पर चिंता जताई सांसद जी ने

रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मुलाकात करती जांजगीर चाम्पा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े

रेलवे के बोर्ड चेयरमैन से मिली जांजगीर की सांसद कमलेश जांगड़े, वंदे भारत एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा तक बढ़ाने एवं शक्ति रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज देने की करी मांग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- जांजगीर-चाम्पा संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों की विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने रेलवे बोर्ड के चैयरमेन से मुलाकात की है,तथा उन्हें रेलवे स्टेशनों में यात्री ट्रेनों का स्टॉपेज देने, यात्री सुविधाएं बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी की है, जिस पर बोर्ड चैयरमेन ने सांसद जी द्वारा प्रेषित मांग पर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है

लोकसभा क्षेत्र के सक्ति, बाराद्वार, सारागांव स्टेशनों में यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने रेल्वे के चेयरमेन सतीश कुमार से मुलाकात की है,कमलेश जांगड़े अपने जांजगीर चाम्पा लोकसभा क्षेत्र में आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक कदम उठा रही है उन्होंने सक्ती रेल्वे स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल्वे के चैयरमेन से मुलाक़ात कर मांग पत्र सौपा है, अपने मांग पत्र में सक्ती रेल्वे स्टेशन में जी आर पी कार्यालय स्थपित करने,प्लेटफार्म क्रमांक- 1 एवं 2 तक आने जाने हेतु लिफ्ट प्रारम्भ करने, सक्ति स्टेशन को अमृत योजना का लाभ देने सहित ट्रेनों का स्टापेज सक्ति स्टेशन में करने, 1 एवं 2 नम्बर प्लेट फार्म में शेड निर्माण, डिस्पले का सुधार कार्य, प्लेटफार्म में यात्री प्रतीक्षालय बनाये जाने, यात्री सुविधाओं का विस्तार करने, सक्ती में अहमदाबाद एक्सप्रेस का स्टापेज, वन्दे भारत ट्रेन को झारसुगुड़ा तक चलाये जाने तथा सक्ति में स्टापेज देने, आजाद हिंद पुणे हटिया एक्सप्रेस का स्टापेज, पटना एक्सप्रेस का स्टापेज एवं साप्ताहिक को प्रतिदिन करने ,गोंडवाना ट्रेन स्टापेज दिए जाने,प्लेट फार्म 2 से 3 जाने हेतु सीढ़ी वाली ब्रिज सहित यात्री सुविधाओं को बढ़ाये जाने की मांग की है

सांसद जांगड़े ने बाराद्वार में हीराकुंड एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस का स्टापेज देने,बाराद्वार के रेल्वे प्लेटफार्म में डिस्पले लगाये जाने, सारागांव एवं जेठा में सभी पैसेजर ट्रेनों का स्टापेज की मांग की गई है,सिवनी रेल्वे समपार पर रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण करने सांसद कमलेश जांगडे द्वारा उक्त पत्र में सोंठी एवं टेमर रेल्वे ओवरब्रिज जिसकी घोषणा हो चुकी है, का निर्माण कार्य शीघ्र चालू किये जाने हेतु बातें कही गई है,ज्ञात हो कि सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे अपने क्षेत्र के विकास के लिए काफी सक्रियता से कार्य कर रही है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading