रेनखोल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंची सांसद जांगड़े,सांसद से मुलाकात से ग्रामीणों में दिखी प्रसन्नता, सांसद जांगड़े ने कहा- अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति की चिंता करने वाली है मोदी-विष्णु देव की सरकार, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया था स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,52 ग्रामीणों की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ शक्ति के द्वारा रेनखोल में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित सांसद एवं भाजपा नेता
स्कूलों का निरीक्षण करते सांसद कमलेश जांगड़े

रेनखोल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंची सांसद जांगड़े,सांसद से मुलाकात से ग्रामीणों में दिखी प्रसन्नता, सांसद जांगड़े ने कहा- अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति की चिंता करने वाली है मोदी-विष्णु देव की सरकार, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया था स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,52 ग्रामीणों की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने 23 सितंबर को सक्ति विकासखंड के दूरस्थ रैनखोल गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ शक्ति जिले के द्वारा जिला संयोजक डॉक्टर धीरेंद्र कुमार खुटे के मार्गदर्शन में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रैनखोल के 52 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गईं,सांसद जांगड़े ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मकसद दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार होगा, शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ धीरेंद्र कुमार खूंटे ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर काम किया है, तथा स्वास्थ्य की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के लोगों तक पहुंचे इस दिशा में हम सभी काम कर रहे हैं

इसके साथ ही, सांसद ने गांव के स्कूल का भी दौरा किया और वहां की शैक्षणिक व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन योजना की जांच की। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई के माहौल और भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा की। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनकी सेहत और शिक्षा दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े,सांसद के दौरे से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना रहा, और उन्होंने सांसद के प्रयासों की सराहना की। दौरे के दौरान भाजपा सक्ती के कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, जिला संयोजक डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे, बाराद्वार मंडल महामंत्री गेंद राम मनहर, सक्रिय कार्यकर्ता विजय जयसवाल, नरेंद्र साहू, पत्रकार ऋषि वैष्णव और अन्य स्थानीय नेताओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading