सरकारी अफसरो की होगी अब बल्ले बल्ले- सरकार देगी अब दो लाख रुपए तक के लैपटॉप




सरकारी अफसरो की होगी अब बल्ले बल्ले- सरकार देगी अब दो लाख रुपए तक के लैपटॉप
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सरकारी अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप और टैबलेट की कीमत सीमा केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है. अब सामान्य डिवाइस के लिए 1.50 लाख रुपये और 40 फीसदी से ज्यादा मेक इन इंडिया कंपोनेंट वाले डिवाइस के लिए 1.80 लाख रुपये तक खर्च किए जा सकेंगे. नए नियमों के मुताबिक, अधिकारी चार साल इस्तेमाल के बाद डिवाइस अपने पास रख सकेंगे.





