रामनरेश को मिली बड़ी अहम प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी-नरेंद्र मोदी विचार मंच के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए रामनरेश यादव. नियुक्ति पर यादव जी ने कहा- मोदी सरकार के कार्यों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका संकल्प




रामनरेश को मिली बड़ी अहम प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी-नरेंद्र मोदी विचार मंच के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए रामनरेश यादव. नियुक्ति पर यादव जी ने कहा- मोदी सरकार के कार्यों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका संकल्प
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के सामाजिक कार्यकर्ता रामनरेश यादव को उनकी सक्रियता को देखते हुए प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।नरेन्द्र मोदी विचार मंच” के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे राम नरेश यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आदेश 15 सितंबर 2026 से आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० अमरनाथ सोनी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में श्री यादव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। साथ ही यह उम्मीद जताई गई है कि वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।मंच का मुख्य उद्देश्य “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देना है। इसी कड़ी में श्री राम नरेश यादव से यह अपेक्षा की गई है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से सहमत और प्रेरित लोगों को “नरेन्द्र मोदी विचार मंच” से जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। साथ ही, राष्ट्र पुनर्निर्माण के इस पावन कार्य में पूरी प्रमाणिकता, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
इस नियुक्ति पर मंच के समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न शाखाओं के प्रदेश अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं ने श्री राम नरेश यादव का परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।





