वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल का हुआ निधन- पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय लक्खीराम अग्रवाल जी के अनुज भ्राता थे बाबूलाल जी. रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार. भाजपा परिवार. अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अविभाजित मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व.लक्खीराम अग्रवाल जी के अनुज प्रातः एवं समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल रायपुर का विगत 10 नवंबर 2026 दिन-मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजधानी रायपुर के मारवाड़ी शमशान घाट में विधि विधान से किया गया। अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास वीं-9 बिल्डिंग खम्हारडीह रायपुर से निकली। जिसमें भारी संख्या में परिवारजन। समाज बंधु एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। श्री बाबूलाल अग्रवाल पवन अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल के पूज्य पिता थे। तथा वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए तथा मृदु। मिलनसार धर्म परायण। व्यक्तित्व के धनी श्री बाबूलाल अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल समाज। भारतीय जनता पार्टी परिवार सहित प्रदेश की विभिन्न सामाजिक। राजनैतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है