बढ़ती सर्दी के बीच IMD की आंधी संग तूफानी बारिश की चेतावनी, 16 राज्यों में ‘आफत

बढ़ती सर्दी के बीच IMD की आंधी संग तूफानी बारिश की चेतावनी, 16 राज्यों में ‘आफत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर‘

शक्ति -गुलाबी ठंड की दस्तक के बीच देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार (12 नवंबर) को दिल्ली समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की स्पीड 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में मौसम और बिगड़ने की संभावना है.मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और सिक्किम के पास भी ऐसा ही मौसम सिस्टम बन रहा है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह सिस्टम 14 नवंबर के आस-पास बारिश की गतिविधियां बढ़ा सकता है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, बंगाल के अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों और पहाड़ी राज्यों में भी आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading