13 से 15 नवंबर तक राजधानी रायपुर में लगेगी राष्ट्रीय स्तर की प्राचीन वस्तुओं की प्रदर्शनी. शक्ति के हरिओम अग्रवाल भी लगाएंगे अपनी पुरानी दुर्लभ चीजों की प्रदर्शनी. 13 नवंबर को पंजाब नेशनल बैंक करेगा सिक्के एवं नए नोटों का वितरण




13 से 15 नवंबर तक राजधानी रायपुर में लगेगी राष्ट्रीय स्तर की प्राचीन वस्तुओं की प्रदर्शनी. शक्ति के हरिओम अग्रवाल भी लगाएंगे अपनी पुरानी दुर्लभ चीजों की प्रदर्शनी. 13 नवंबर को पंजाब नेशनल बैंक करेगा सिक्के एवं नए नोटों का वितरण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दक्षिण कौशल मुद्रा उत्सव समिति द्वारा रायपुर के समता कालोनी स्थित रामनाथ भीमसेन सभा भवन में 13 से 15 नवंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्राचीन वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित होने वाले इस विशेष आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए शक्ति के हरिओम अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में लोगों को देश की प्राचीन संस्कृति, इतिहास और विरासत से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। समिति के संस्थापक सदस्य हरिओम अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में देशभर से आने वाले संग्रहकर्ता अपने दुर्लभ संग्रह प्रदर्शित करेंगे। इसमें प्राचीन एवं दुर्लभ सिक्के, पुराने नोट, ऐतिहासिक टोकन, पदक, पुराने डाक टिकट, प्राचीन वस्तुएं, सहायक उपकरण एवं विंटेज सामान आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कमल वैद्य, सचिव हेमंत अरोरा, संस्थापक सदस्य हरिओम अग्रवाल, स्नेहल लुनिया, कमल अग्रवाल, धीरू सिंह, अनिल केशरवानी, अर्पित ताम्रकार सहित लोग जुटे हुए हैं। इस प्रदर्शनी के दौरान इंडियन पोस्ट के द्वारा स्वयं का भी स्टांप टिकट निर्धारित शुरू लेकर बना कर दिया जाएगा
13 नवंबर को होगा पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा सिक्के एवं नए नोटों का वितरण
13 नवंबर 2026 दिन- शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा सिक्के एवं नए नोटों का भी वितरण किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी हरिओम अग्रवाल ने दी है





