शक्ति जिले के खनिज विभाग ने आधी रात करी बड़ी कार्रवाई- जिले के हसौद डभरा चंद्रपुर में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को लेकर 13 वाहनों को किया जप्त. कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी बंजारे जी की कार्रवाई. गिट्टी एवं रेती का परिवहन कर रहे थे वाहन

शक्ति जिले के खनिज विभाग ने आधी रात करी बड़ी कार्रवाई- जिले के हसौद डभरा चंद्रपुर में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को लेकर 13 वाहनों को किया जप्त. कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी बंजारे जी की कार्रवाई. गिट्टी एवं रेती का परिवहन कर रहे थे वाहन kshititech
शक्ति जिले में खनिज विभाग द्वारा आधी रात को करी गई बड़ी कार्रवाई

शक्ति जिले के खनिज विभाग ने आधी रात करी बड़ी कार्रवाई- जिले के हसौद डभरा चंद्रपुर में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को लेकर 13 वाहनों को किया जप्त. कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी बंजारे जी की कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे द्वारा लगातार अपनी उड़न दस्ता टीमों के माध्यम से खनिज के संरक्षण की दिशा में पहल की जा रही है। तथा खनिज विभाग द्वारा जहां रात के समय भी पूरे जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार भ्रमण कर अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। तो वहीं इसी श्रृंखला में 23 मई की दरमियानी रात्रि खनिज विभाग की टीम ने शक्ति जिले के हसौद। डभरा एवं चंद्रपुर में 13 वाहनों में अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर उन्हें तत्काल जप्त कर खनिज संबंधी कार्रवाई की है। तथा इन वाहनों में तीन हाईवा में गिट्टी एवं 10 ट्रैक्टर में भी गिट्टी तथा अवैध रेत परिवहन की जा रही थी इस संबंध में जिला खनिज विभाग के अधिकारी के के बंजारे ने बताया कि खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी एवं छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशानुसार खनिज के संरक्षण को लेकर लगातार विभाग प्रयास कर रहा है।एवं शक्ति जिले में भी कलेक्टर साहब के निर्देशन में 13 वाहनों को जप्त कर उन्हें हसौद। डभरा एवं चंद्रपुर पुलिस थाने के सुपुर्द किया गया है। तथा सभी वाहनों के खिलाफ आवश्यक मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

खनिज विभाग की कार्रवाई से जिले में मचा हड़कंप

खनिज विभाग द्वारा लगातार आधी रात को भी की जा रही कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है तथा अवैध खनिज उत्खनन करने वालों एवं परिवहन करने वालों में भी जहां विभाग की कार्रवाई से दशहत मची हुई है तो वहीं विभाग भी बहुत ही सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading