भाजपा की मीडिया पॉलिटिक्स– नेताओं ने किया पत्रकारों के साथ भोजन,असम के विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने कहा शक्ति के विधायक महंत बड़े नेता नहीं,वे तो हैं छोटे नेता, शक्ति आते हैं तो मिलते हैं केवल चार-पांच लोगों से,कुर्मी ने कहा- राज्य की कांग्रेस सरकार अपने वायदे के अनुरूप नहीं कर पाई काम, शक्ति में निकली BjYM की बाइक रैली, किया गया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

<em>भाजपा की मीडिया पॉलिटिक्स-- </em>नेताओं ने किया पत्रकारों के साथ भोजन,<em>असम के विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने कहा शक्ति के विधायक महंत बड़े नेता नहीं,वे तो हैं छोटे नेता, शक्ति आते हैं तो मिलते हैं केवल चार-पांच लोगों से,कुर्मी ने कहा- राज्य की कांग्रेस सरकार अपने वायदे के अनुरूप नहीं कर पाई काम, शक्ति में निकली BjYM की बाइक रैली, किया गया बड़ा शक्ति प्रदर्शन</em> kshititech
28 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते असम के विधायक रूप ज्योति कुर्मी

असम के विधायक के नेतृत्व में शक्ति में निकली भारतीय जनता युवा मोर्चा की बाइक रैली

भाजपा की मीडिया पॉलिटिक्स– असम के विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने कहा शक्ति के विधायक महंत बड़े नेता नहीं,वे तो हैं छोटे नेता, शक्ति आते हैं तो मिलते हैं केवल चार-पांच लोगों से,कुर्मी ने कहा- राज्य की कांग्रेस सरकार अपने वायदे के अनुरूप नहीं कर पाई काम, शक्ति में निकली BjYM की बाइक रैली, किया गया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति जिले में आगामी विधानसभा चुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने पहुंचे असम के विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने 28 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में क्षेत्र के पत्रकार साथियों के साथ दोपहर भोजन किया, इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ने किया था, तथा इस अवसर पर पहुंचे पत्रकार साथियों को असम के विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने कहा की शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ चरण दास महंत कोई बड़े नेता नहीं है, वे केवल छोटे नेता हैं, तथा बड़े नेता तो बहुत लोगों से मिलते हैं, लेकिन महंत जी केवल चार-पांच लोगों से ही शक्ति आने पर मिलते हैं, एवं इस बार शक्ति में भाजपा का विधायक बनेगा

रूप ज्योति कुर्मी ने कहा की शक्ति के बुधवारी बाजार में दैनिक जीवन यापन करने वाले लोगों की दुकानों को तोड़ दिया गया जो कि सरासर अन्याय है, एवं आज तक प्रशासन एवं सरकार इन लोगों के व्यवस्थापन के लिए कुछ नहीं कर पाया, रूप ज्योति कुर्मी ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज सरकार 2018 के बाद से हर मुकाम पर फेल है, सरकार ने वायदों के अनुरूप छत्तीसगढ़ में काम नहीं किया, जिसके चलते आज संविदा कर्मी आंदोलन की राह पर हैं, तो वहीं प्रदेश का हर वर्ग आज सरकार के क्रियाकलापों से दुखी है, एवं आने वाले विधानसभा 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 2018 की खोई हुई सत्ता को पुनः रिकॉर्ड सीटों के साथ प्राप्त करेगी,रूप ज्योति कुर्मी ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ में केवल माफियाओं को संरक्षण दिया तथा आज केंद्र की एजेंसियां जब छत्तीसगढ़ में जांच करने पहुंचती हैं तो राज्य की भूपेश बघेल सरकार मोदी जी पर आरोप-प्रत्यारोप करती है जो कि सरासर गलत है,श्री कुर्मी ने कहा की शक्ति जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का विधायक बनेगा एवं लोग कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुके हैं, तथा भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देंगे

शक्ति में असम विधायक के नेतृत्व में निकली भाजयुमो की बाइक रैली

सक्ति- 28 अगस्त को सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में एक बाइक रैली का आयोजन किया जो की विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कंचनपुर पहुंची इस यात्रा में असम के विधायक रूप ज्योति कुर्मी शामिल थे तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी जिंदाबाद,कमल छाप जिंदाबाद के नारों के साथ पूरे शहर में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading