शक्ति के दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में मांगेराम अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण. नेत्रहीन बालकों का किया उत्साह वर्धन. सर्व दिव्यांग कल्याण संघ की बिंदेश्वरी आदिले भी रही मौजूद






शक्ति के दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में मांगेराम अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण. नेत्रहीन बालकों का किया उत्साह वर्धन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सर्व दिव्यांग कल्याण संघ द्वारा संचालित शक्ति शहर के दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा जहां बहुत ही सुंदर ढंग से पूरे विद्यालय को स्वतंत्रता की शक्ल में सुसज्जित किया गया था। तो वही कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोग भी शामिल होने पहुंचे तथा विद्यालय में पढ़ने वाले नेत्रहीन बच्चों को उत्साह वर्धन भी किया इस दौरान स्थानीय जन भागीदारी विकास समिति के अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया एवं भारत माता की पूजा अर्चना तथा आरती की गई इस अवसर पर सर्व दिव्यांग कल्याण संघ की श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले सहित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं। स्थानीय जन भागीदारी प्रबंधन समिति के पदाधिकारी सदस्य एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे






