शक्ति जिले में माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई- 11 वाहनों को अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को लेकर किया जप्त.कलेक्टर तोपनों के निर्देशन में माइनिंग अधिकारी बंजारे साहब ने कार्रवाई.गिरिराज रेन बसेरा में संपन्न हुई बैंकर्स मीट.उद्योगपति एवं उद्योग विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

जिला खनिज विभाग शक्ति द्वारा की गई कार्रवाई
जिला खनिज विभाग शक्ति द्वारा की गई कार्रवाई
गिरिराज रेन बसेरा में आरएमपी योजना अंतर्गत बैंकर्स मीट

शक्ति जिले में माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई- 11 वाहनों को अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को लेकर किया जप्त•कलेक्टर तोपनों के निर्देशन में माइनिंग अधिकारी बंजारे साहब ने कार्रवाई•गिरिराज रेन बसेरा में संपन्न हुई बैंकर्स मीट.उद्योगपति एवं उद्योग विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी श्री के. के. बजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में खनि निरीक्षक श्री टुमेश ध्रुव एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों में जांच कर अवैध खनिज परिवहन के मामलों में कार्रवाई की। खनिज विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम जैजैपुर में ईंट के अवैध परिवहन के 4 प्रकरण, हसौद में रेत के अवैध परिवहन के 2 प्रकरण, बिर्रा में ईंट के अवैध परिवहन का 1 प्रकरण, रेत का 1 प्रकरण तथा बोल्डर का 1 प्रकरण और बाराद्वार में अवैध रेत परिवहन के 2 प्रकरण दर्ज किए गए। इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों को संबंधित थाना जैजैपुर, हसौद, बिर्रा तथा बाराद्वार में सुरक्षार्थ रखा गया है।अवैध उत्खनन एवं परिवहन के इन प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज अमले द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

आरएएमपी योजना के अंतर्गत “उद्योग–बैंकर्स मीट” का किया गया आयोजन

शक्ति -आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा आज गिरिराज रेन बसेरा, स्टेशन रोड सक्ती में “उद्योग–बैंकर्स मीट” का आयोजन किया गया•कार्यक्रम में जिले के उद्योगपतियों एवं उद्यमियों की उपस्थिति में विभिन्न बैंक शाखाओं और विभागीय अधिकारियों द्वारा उद्योगों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) द्वारा विभागीय स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए उद्यम स्थापना के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधियों द्वारा ऋण प्रकरणों के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं बैंकिंग प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर प्रतिभागियों को बैंकिंग नियमों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती, जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) जिला पंचायत सक्ती, बीपीएम (एनआरएलएम) जनपद पंचायत सक्ती, अग्रणी बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि, भारतीय स्टेट बैंक जिला सक्ती, पंजाब नेशनल बैंक सक्ती, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बाराद्वार के शाखा प्रबंधक तथा पीएमएफएमई योजना के जिला रिसोर्स पर्सन सहित संबंधित अधिकारी एवं जिले के विभिन्न उद्योगपति एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

गिरिराज रेन बसेरा में आरएमपी योजना अंतर्गत बैंकर्स मीट
गिरिराज रेन बसेरा में आरएमपी योजना अंतर्गत बैंकर्स मीट
गिरिराज रेन बसेरा में आरएमपी योजना अंतर्गत बैंकर्स मीट

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading