चुनाव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महंत का बढ़ सकता है राजनैतिक कद, प्रदेश प्रभारी शैलजा पहुंची महंत के निवास पर, सांसद ज्योत्सना एवं सूरज भी रहे मौजूद

<em>चुनाव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महंत का बढ़ सकता है राजनैतिक कद, प्रदेश प्रभारी शैलजा पहुंची महंत के निवास पर</em>, सांसद ज्योत्सना एवं सूरज भी रहे मौजूद kshititech
रायपुर स्पीकर हाउस पहुंची छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा

चुनाव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महंत का बढ़ सकता है राजनैतिक कद, प्रदेश प्रभारी शैलजा पहुंची महंत के निवास पर

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- आने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का राजनीतिक दल और बढ़ सकता है, ऐसा राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं,2 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा विधानसभा अध्यक्ष महंत के रायपुर स्थित स्पीकर हाउस में अचानक पहुंची तथा उन्होंने महंत दंपति से भी मुलाकात की तथा उनका आत्मीय अभिवादन स्वीकार किया,इस दौरान कुमारी शैलजा ने जहां विधानसभा अध्यक्ष महंत से चाय के दौरान विभिन्न राजनीतिक विषयों पर लंबी चर्चा करी तो वही वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी उनसे सुझाव भी लिए, वही कुमारी शैलजा बस्तर में आयोजित कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ आई हुई है,तथा विगत दिनों भी उन्होंने अपने रायपुर प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष महंत से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की थी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का विधानसभा अध्यक्ष महंत के निवास पर आना कहीं न कहीं नए राजनीतिक समीकरणों का संकेत दे रहा है, अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा किंतु विधानसभा अध्यक्ष महंत का राजनैतिक भाग्य और अधिक प्रबल होने वाला है ऐसा उम्मीद की जा रही है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading