नेपाल गणराज्य के अंतरराष्ट्रीय संयोजक बनाए गए काठमांडू के मदन मित्तल- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने किया मनोयन।संस्था के सदस्यों ने दी बधाई. नेपाल देश में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का वर्षों से स्थापित है सशक्त संगठन

नेपाल गणराज्य के अंतरराष्ट्रीय संयोजक बनाए गए काठमांडू के मदन मित्तल- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने किया मनोयन।संस्था के सदस्यों ने दी बधाई. नेपाल देश में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का वर्षों से स्थापित है सशक्त संगठन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता ने नेपाल गणराज्य के अंतरराष्ट्रीय संयोजक के पद पर काठमांडू निवासी मदन मित्तल का मनोयन किया है। तथा मदन मित्तल को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का नेपाल गणराज्य का संयोजक बनाए जाने पर नेपाल के अग्रवाल समाज के बंधुओ ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। तो वहीं श्री मदन मित्तल सामाजिक कार्यों एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से अपना योगदान देते हैं तथा नेपाल देश में जहां अग्रवाल समाज के कामों को आगे बढ़ाने की दिशा में वे लगातार काम कर रहे हैं। तो वहीं उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है

राजकुमार मित्तल ने जारी किया मनोयन पत्र

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता ने श्री मदन मित्तल सदस्यता क्र:- AAS/CEN/343/2026-27 मल्ल हाउस, ओम बहाल, काठमांडू (नेपाल) को नई जिम्मेदारी का मनोयन पत्र जारी करते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नेपाल गणराज्य के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक के रूप में मनोनीत होने पर हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।आपका यह मनोनयन केवल एक पद नहीं, यह समाज के प्रति आपकी निष्ठा, सेवा-भाव और वर्षों के समर्पण का सम्मान है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में नेपाल में अग्र समाज और अधिक संगठित, समृद्ध और संस्कारी होगा।भारत-नेपाल की सांस्कृतिक और आत्मीय परंपरा को आपका यह दायित्व और अधिक सुदृढ़ करेगा। 11 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम के महासंकल्प को भी आपके सहयोग से नेपाल में नई ऊर्जा और नई ऊंचाई मिलेगी।महाराजा अग्रसेन जी का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे। आप दीर्घायु हों, यशस्वी हों और समाज सेवा के इस पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading