ब्रेकिंग न्यूज़-दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज होने वाले प्रदर्शन पर नहीं लगाएंगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देने से इनकार किया

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज होने वाले प्रदर्शन पर नहीं लगाएंगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देने से इनकार किया

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज होने वाले प्रदर्शन पर तुरंत रोक लगाने का आदेश देने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को CJI के सामने वकील ने इस मामले का जल्द सुनवाई के लिए जिक्र किया।सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी लोग समझदारी से काम लेंगे। छोटी दुकानें चलाने वाले लोग इन दिनों अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। कोर्ट जानता है कि ऐसे हालात में पूरे परिवारों को कितनी परेशानी और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि किसी को प्रदर्शन करना है, किसी को मूंगफली बेचनी है और किसी को कानून-व्यवस्था बनाए रखनी है। ये सभी बातें एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस वजह से कारोबार को नुकसान होता है, तो सुप्रीम कोर्ट अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करेगा। फिलहाल, पहले यह देखना होगा कि आगे क्या स्थिति बनती है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading