जिला मुख्यालय के हरेठी स्थितसंस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती में स्वीप (मतदाता निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम ) के तहत अंतर सदनीय जी.के. क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न. राष्ट्रीय विषय पर विद्यार्थियों ने भी दिखाया उत्साह




जिला मुख्यालय के हरेठी स्थितसंस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती में स्वीप (मतदाता निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम ) के तहत अंतर सदनीय जी.के. क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ती में स्वीप व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदनीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष में किया गया। प्रतियोगिता में मिल्खा सदन, नीरज सदन, ध्यानचंद सदन एवं कपिल सदन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी ज्ञान क्षमता, त्वरित निर्णय शक्ति और टीम भावना का परिचय दिया।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय लोकतंत्र, निर्वाचन प्रक्रिया, भारतीय संविधान तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री वी. के . मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों पर निर्भर करती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक दायित्व भी है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे स्वयं लोकतांत्रिक मूल्यों को समझें और अपने परिवार तथा समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल का विकास करती हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्री गौरीशंकर उपाध्याय जी ने किया। उनके प्रभावी संचालन से प्रतियोगिता सुव्यवस्थित एवं ज्ञानवर्धक बनी रही। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और उद्देश्यपरक बनाया।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “मेरा मत, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य” के संदेश के साथ जागरूक नागरिक बनने तथा सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।






