डेडिकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार में गरबा उत्सव. बच्चों में दिखा कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह. माता रानी की आस्था में डूबे स्कूल के विद्यार्थी. डायरेक्टर जयकिशन केडिया ने सभी बच्चों को दी शुभकामनाएं




डेडिकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार में गरबा उत्सव. बच्चों में दिखा कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -डेडिकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वर्तमान में चल रहे नवरात्रि के पावन मौके पर गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।बच्चों ने पूरे उत्साह, उमंग और समर्पण के साथ गरबा प्रस्तुत किया तथा हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक दिखाई।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं डायरेक्टर जयकिशन केडिया सहित समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। बच्चों की मेहनत, आत्मविश्वास और मनमोहक प्रस्तुति वास्तव में सराहनीय रही। जय किशन केडिया ने कहा की नन्हे कलाकारों एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों को हम हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देते हैं।तथा यह आयोजन नन्हे कदम, सुंदर प्रस्तुति और संस्कृति के रंगों से सजा एक यादगार उत्सव था।






