महंत का 18 दिसंबर को होगा शक्ति आगमन, कांग्रेस ने बुलाई जिले भर की बड़ी बैठक, कांग्रेस जन करेंगे महंत का नेता प्रतिपक्ष बनने पर ऐतिहासिक स्वागत, मंदिरों में मत्था टेकेंगे महंत, पोलिंग बूथ तक के कार्यकर्ता पहुंचेंगे शक्ति

छत्तीसगढ़ विधानसभा रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत

महंत का 18 दिसंबर को होगा शक्ति आगमन, कांग्रेस ने बुलाई जिले भर की बड़ी बैठक, कांग्रेस जन करेंगे महंत का नेता प्रतिपक्ष बनने पर ऐतिहासिक स्वागत, मंदिरों में मत्था टेकेंगे महंत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के बाद 18 दिसंबर को पहली बार महंत का शक्ति आगमन हो रहा है,तथा महंत के शक्ति आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति ने जहां व्यापक रूप से उनके स्वागत की तैयारी की है, तो वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत 18 दिसंबर 2023 दिन-सोमवार को दोपहर 1:00 बजे अपने गृह ग्राम सारागांव से प्रस्थान कर सकती पहुंचेंगे,सर्वप्रथम डॉ. महंत हरेठी स्थित दक्षिण मुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेकेगे, उसके बाद थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर, आदि शक्ति मां महामाई दाई मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे एवं इसके पश्चात हटरी चौक स्थित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान में बिसाहू दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे

तत्पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का जिला कांग्रेस कार्यालय शक्ति में स्वागत- अभिनंदन किया जाएगा, उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू एवं शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष अधिवक्ता पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन को लेकर कांग्रेस जन उत्साहित हैं, एवं शक्ति जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे तथा जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति ने कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला किसान कांग्रेस, जिला महिला कांग्रेस, सेवा दल,युवक कांग्रेस, राजीव युवा मितान सेक्टर जोन एवं पोलिंग बूथ के सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है

ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद डॉक्टर चरणदास महंत के आगमन को लेकर कांग्रेस जन उनके स्वागत की जोरदार तैयारी कर रहे हैं, तथा ग्रामीण क्षेत्र से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए शक्ति पहुंचेंगे तथा विधायक निर्वाचित होने के बाद भी महंत आम नागरिकों एवं मतदाताओं से मुलाकात करेंगे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading