सकरेली(बा) पंचायत में स्कूल भवन का लोकार्पण किया महंत दंपत्ति ने, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, जनपद अध्यक्ष नीतू राय, उपाध्यक्ष बंशीधर एवं सरपंच गोवर्धन रहे मौजूद, महंत जी ने कहा- यह इमारत बच्चों के भविष्य एवं शिक्षा की नींव को करेगी मजबूत

महंत जी का स्वागत करते जनप्रतिनिधि
स्कूल भवन का लोकार्पण करते महंत दंपत्ति
नवीन माध्यमिक शाला भवन सकरेली बाराद्वार का हुआ लोकार्पण

सकरेली पंचायत में स्कूल भवन का लोकार्पण किया महंत दंपत्ति ने, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, जनपद अध्यक्ष नीतू राय, उपाध्यक्ष बंशीधर एवं सरपंच गोवर्धन रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 17 जनवरी को सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकरेली बाराद्वार में नवनिर्मित स्कूल भवन का विधिवत लोकार्पण छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के द्वारा किया गया, इस अवसर पर जहां महंत दंपति का ग्राम पंचायत द्वारा जोरदार स्वागत किया गया,तो वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा की यह बहुत ही गर्व और खुशी का विषय है। स्कूल भवन का लोकार्पण न केवल एक इमारत का उद्घाटन है, बल्कि यह क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।नए भवन से छात्रों को बैठने के लिए सुरक्षित और सुसज्जित कमरे मिलेंगे, अच्छा वातावरण छात्रों और शिक्षकों दोनों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है, स्कूल भवन का निर्माण गांव के बुनियादी ढांचे में सुधार का प्रतीक है।इस अवसर पर कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत,पूर्व विधायक नोबेल वर्मा, महंत जी के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत शक्ति श्रीमती नीतू ऋषि राय,सरपंच गोवर्धन सिंह गौड़, उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

सकरेली बाराद्वार में स्कूल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम
सकरेली बाराद्वार में स्कूल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम
सकरेली बाराद्वार में स्कूल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम
सकरेली बाराद्वार में स्कूल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading