एशियन वर्ल्ड स्कूल, बराद्वार में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ‘ब्लू डे’. विद्यालय के बच्चों के बीच उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर डायरेक्टर नीरज जिंदल ने कहा- बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी है विद्यालय के बच्चे






एशियन वर्ल्ड स्कूल, बराद्वार में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ‘ब्लू डे’. विद्यालय के बच्चों के बीच उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर डायरेक्टर नीरज जिंदल ने कहा- बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी है विद्यालय के बच्चे
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -एशियन वर्ल्ड स्कूल, बराद्वार में प्री-प्राइमरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए ‘ब्लू डे’ का रंगारंग आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को नीले रंग की पहचान कराना तथा विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से आनंददायक शिक्षण अनुभव प्रदान करना था।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हैंड प्रिंट, थम्ब प्रिंट, हुला हूप के माध्यम से ‘ऐम एंड थ्रो’, म्यूज़िकल चेयर, पज़ल सॉल्विंग, चेयर चैलेंज, फ्लोर डांस, टियर एंड पेस्ट गतिविधि, स्टोरी टाइम सहित अनेक रोचक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ सभी गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतरीन व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में विद्यालय में ऐसे अनेक रचनात्मक एवं शैक्षिक आयोजन किए जाएंगे, जिनमें सभी विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे।विद्यालय के निदेशक श्री नीरज अग्रवाल एवं श्री अभिषेक अग्रवाल ने भी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता तथा सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को शुभकामनाएँ दीं








