चलो करें रक्तदान– अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन शक्ति जिले का विशाल रक्तदान शिविर 13 अक्टूबर को शक्ति में, जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ने दी जानकारी, अग्रवाल सभा एवं अग्रसेन जयंती महा महोत्सव समिति भी है सहयोगी, जिला अध्यक्ष राजू ने कहा- रक्तदान अवश्य करें

13 अक्टूबर को आयोजित रक्तदान शिविर की जानकारी
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई शक्ति
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन शक्ति जिले के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन शक्ति जिले का विशाल रक्तदान शिविर 13 अक्टूबर को शक्ति में, जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महिला सम्मेलन जिला इकाई शक्ति द्वारा आगामी 13 अक्टूबर 2023 दिन-शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक हटरी धर्मशाला शक्ति में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, इस शिविर में आयुष्मान ब्लड सेंटर एंड कॉम्पोनेंट चाम्पा की टीम के द्वारा रक्तदान के कार्य में सहयोग दिया जाएगा

उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन शक्ति जिले के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ने बताया कि 13 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री श्री 1008 श्री अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,तथा इस शिविर की विशेष सहयोगी अग्रवाल सभा शक्ति एवं अग्रसेन जयंती महा महोत्सव समिति शक्ति है, राजकुमार अग्रवाल राजू ने समस्त रक्तदाताओं को इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने तथा किसी व्यक्ति की जान बचाने में अपना अमूल्य रक्तदान अवश्य करने का आग्रह किया है,तथा शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आयोजक संस्था के मोबाइल नंबर-07000863563,07470 840968,09329415747 एवं 09329206541 में संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading