शक्ति के उप जेल में विधिक जागरूकता शिविर एवं विधिक भ्रमण का हुआ कार्यक्रम.विधिक प्राधिकरण के सचिव ने बंदियों से कहा- कानून की जानकारी ही है बचाव।जेलर पटेल भी रहे मौजूद

शक्ति के उप जेल में विधिक जागरूकता शिविर एवं विधिक भ्रमण का हुआ कार्यक्रम.विधिक प्राधिकरण के सचिव ने बंदियों से कहा- कानून की जानकारी ही है बचाव।जेलर पटेल भी रहे मौजूद kshititech
उज्जैन शक्ति में आयोजित विधिक  जागरूकता कार्यक्रम

शक्ति के उप जेल में विधिक जागरूकता शिविर एवं विधिक भ्रमण का हुआ कार्यक्रम.विधिक प्राधिकरण के सचिव ने कहा- कानून की जानकारी ही है बचाव।जेलर पटेल भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में आज उपजेल सक्ती का विधिवत भ्रमण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के सचिव, श्री मनोज कुमार कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।जेल का निरीक्षण सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा ने जेल परिसर का भ्रमण कर बंदियों के रहन-सहन, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।शिविर के दौरान बंदियों को उनके मौलिक अधिकारों और ‘निःशुल्क विधिक सहायता’ के बारे में विस्तार से बताया गया। श्री कुशवाहा ने कहा कि कोई भी बंदी वकील के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए।उन्होंने जेल में निरुद्ध विचाराधीन कैदियों से व्यक्तिगत चर्चा की और उनकी कानूनी समस्याओं को सुना। उन्होंने कैदियों को उनके मामलों की वर्तमान स्थिति और अपील संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी

शिविर को संबोधित करते हुए सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कानून की जानकारी ही बचाव है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है, चाहे वह जेल की सलाखों के पीछे ही क्यों न हो। बंदियों को अनुशासित जीवन जीने और जेल से रिहा होने के बाद समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया.उक्त जेल समीक्षा के दौरान सहायक जेल अधीक्षक श्री विजय पटेल समस्त जेल स्टाफ एवं पैरालीगल वॉलिंटियर्स श्री जयराम गढ़ेवाल, श्री मनीष साहू उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading