28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस कार्यक्रम झरना में, शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले के संयुक्त आयोजन में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष महंत जी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी, दोनों जिलों के सम्माननीय विधायक भी रहेंगे मौजूद

जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल
कांग्रेस का स्थापना दिवस कार्यक्रम चल 28 दिसंबर को

28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस कार्यक्रम झरना में, शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले के संयुक्त आयोजन में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष महंत जी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा एवं सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 28 दिसंबर 2025 दिन -रविवार को कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि कार्यक्रम मे डॉ चरणदास महंत जी नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा, जांजगीर चंपा के विधायक व्यास कश्यप अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र सिंह, पामगढ़ की विधायक शेषराज हरबंस,जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे तथा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1:00 से ग्राम झरना विकासखंड-बम्हनीनडीह में रखा गया है, कांग्रेस कमेटी शक्ति जिले की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल एवं कांग्रेस कमेटी जिला- जांजगीर चाम्पा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने जांजगीर-चंपा एवं शक्ति जिले के सभी सम्माननीय पूर्व विधायक गण, एआईसीसी, प्रदेश व जिला पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष गण, आनुषांगिक संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के जिला/विधानसभा पदाधिकारी, कांग्रेस के नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि गण को उपरोक्त बैठक में आवश्यक रूप से पहुंचने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading