नेता प्रतिपक्ष महंत पहुंचे राज भवन- महामहिम राज्यपाल से करी मुलाकात





नेता प्रतिपक्ष महंत पहुंचे राज भवन- महामहिम राज्यपाल से करी मुलाकात
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत ने राजधानी रायपुर में राज भवन पहुंचकर महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की है। इस दौरान महंत जी ने राज्यपाल महोदय को चैत्र नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शाल श्रीफल के माध्यम से उनका अभिनंदन किया साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ ही समसामयिक विषयों पर भी सारगर्भित चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने भी नेता प्रतिपक्ष महंत जी का राज भवन में आत्मीय स्वागत करते हुए मुलाकात की है






