नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने 9 नवंबर को शक्ति के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठित खेतान परिवार एवं दरयानी परिवार में पहुंचकर स्वर्गीय दीनदयाल खेतन दीनू कमांडो एवं स्वर्गीय अनिल दरयानी को दी श्रद्धांजलि,शोका कुल परिवार को भी बंधाया ढांढस

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत
शक्ति शहर के प्रतिष्ठित नागरिक स्वर्गीय श्री अनिल दरयानी जी
शक्ति शहर के प्रतिष्ठित नागरिक स्वर्गीय श्री दीनदयाल खेतान जी

नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने 9 नवंबर को शक्ति के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठित खेतान परिवार एवं दरयानी परिवार में पहुंचकर स्वर्गीय दीनदयाल खेतन दीनू कमांडो एवं स्वर्गीय अनिल दरयानी को दी श्रद्धांजलि,शोका कुल परिवार को भी बंधाया ढांढस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत ने 9 नवंबर को अपने शक्ति प्रवास के दौरान शहर के प्रतिष्ठित खेतान परिवार के सदस्य दीनदयाल खेतान दीनू कमांडो के विगत दिनों हुए निधन पर उनके हटरी हॉस्पिटल रोड स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान खेतान परिवार के वरिष्ठ सदस्य गुलाबचंद खेतान सहित अन्य परिवार जन मौजूद थे, तथा नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाया तथा स्वर्गीय दीनदयाल खेतान जी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की

शक्ति के प्रतिष्ठित दरयानी परिवार में भी पहुंचे महंत जी

शक्ति शहर के वरिष्ठ पत्रकार,जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के संरक्षक एवं बालाजी गारमेंट्स के संचालक राजकुमार दरयानी के अनुज भ्राता अनिल दरयानी के विगत दिनों हुए निधन पर महंत जी ने उनके निवास पर पहुंचकर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की, तथा इस दौरान दरयानी परिवार के सदस्यों के बीच उन्होंने स्वर्गीय अनिल दरयानी को सदैव सेवा के कामों में अग्रणी रहने वाला प्रखर व्यक्तित्व का धनी बताया तथा उनके निधन से सभी को गहरा दुख पहुंचाने की बात कही तथा इस अवसर पर महंत जी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading