क्रांति कुमार कॉलेज जेठा शक्ति ने आयोजित की जिला स्तरीय गणित कार्यशाला. प्रोफेसर डॉक्टर धनंजय गोपाल ने दिया विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन

क्रांति कुमार कॉलेज जेठा शक्ति ने आयोजित की जिला स्तरीय गणित कार्यशाला. प्रोफेसर डॉक्टर धनंजय गोपाल ने दिया विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन kshititech
क्रांति कुमार कॉलेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम

क्रांति कुमार कॉलेज जेठा शक्ति ने आयोजित की जिला स्तरीय गणित कार्यशाला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला स्तरीय गणित कार्यशाला में डॉ. धनंजय गोपाल प्रोफेसर गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर ने छात्र छात्राओं को समर्पण के साथ अनुसंधान के लिए किया प्रेरित। शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती के गणित विभाग के तत्वाधान में “जिला स्तरीय गणित कार्यशाला”आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में डॉ. धनंजय गोपाल प्रोफेसर गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर,विशिष्ट अतिथि प्रो. बी. के.पटेल प्राचार्य शासकीय नवीव महाविद्यालय सारागांव जिला जांजगीर चांपा, प्रो. डॉ. अंगेश चंद्रा (सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र) , प्रो. सर्वजीत कुर्रे (सहायक प्राध्यापक गणित शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा), प्रो. संजय कुमार सतनामी (सहायक प्राध्यापक गणित शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर), उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ तत्पश्चात स्वागत की कड़ी में प्रो डॉ धनंजय गोपाल प्रोफेसर का पुष्प गुच्छ और बैज के साथ प्रो ऋतु पटेल के द्वारा किया गया।इसी क्रम में प्रो बी के पटेल प्राचार्य का स्वागत डॉ महेंद्र यादव द्वारा , प्रो अंगेश चंद्रा का प्रो सीमा साहू द्वारा, सर्वजीत कुर्रे का छात्र सत्येंद्र बरेठ द्वारा और प्रो संजय कुमार का छात्रा गीतांजलि द्वारा किया गया।संबोधन की कड़ी में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े सहायक प्राध्यापक गणित संयोजक कार्यशाला के द्वारा सभी अतिथियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया । प्रो बी के पटेल प्राचार्य ने डॉ. धनंजय गोपाल की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि आप बहुत ही कम उम्र में प्रोफेसर बन गए,आप दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर्गत अध्यापन कार्य किए है साथ ही आप गुजरात एनआईटी में भी कुछ दिनों तक अध्यापन कार्य किए,आप, थाईलैंड सहित कई यूरोपीय देशों में गणित विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग के चुके है और आप युवाओं के प्रेरणाश्रोत है ।उन्होंने बताया कि डॉ.गोपाल के 100 से अधिक रिसर्च पेपर,बुक प्रकाशित हो चुके है। प्रो अंगेश चंद्रा ने सभी छात्र छात्राओं को गणित और भौतिक शास्त्र के अध्ययन और अनुसंधान के बारे में बताया और जीवन जीने का सलीका को अपने मधुर गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया ।उन्होंने इस वर्कशॉप के लिए प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े सहित समस्त महाविद्यालय को धन्यवाद देते हुए इस प्रकार के आयोजन सभी महाविद्यालय में होने की बात कही । प्रो संजय कुमार सतनामी ने सभी छात्र छात्राओं को गणित में रुचि दिखाने की बात कही ।लगातार मेहनत करने और बुक्स पढ़ने की आदत को विकसित करने की बात कही ।सभी की उज्जवल भविष्य की कामना की प्रो सर्वजीत ने कहा कि आप केवल परीक्षा पास होने के लिए मत पढ़िए आपको आगे उच्च शिक्षा अनुसंधान के लिए काम करना है इसलिए पुस्तकों को प्राथमिकता देवे उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित और तर्ज्मजशक्ति का अहम। रोल होता है इसलिए मन लगाकर इस विषय को पढ़िए।उन्होंने बताया कि यह उनका छठवां शासकीय नौकरी है । प्रो धनंजय गोपाल ने छात्रों को समुच्चय,संख्या पद्धति,अनुक्रम, कंटीन्यूटी और पाठ्यक्रम की तैयारी कैसे करे इसको विस्तार से बताया साथ ही सभी को प्रश्नोत्तर के माध्यम से प्रेरित किया ।उन्होंने सभी को बताया कि बिना सतत मेहनत और त्याग के आप सफल नहीं हो सकते इसलिए प्रयास जारी रखे।सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । प्रो डॉ धनंजय गोपाल प्रोफेसर और प्रो बी के पटेल प्राचार्य को महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े और प्रो ऋतु पटेल द्वारा मोमेंटो भेंट किया गया।इस कार्यशाला में जिले के चार महाविद्यालयों के प्रोफेसर और छात्र छात्राएं शामिल हुए।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading