शक्ति के जेठा स्थित क्रांति कुमार कॉलेज में 27 अगस्त को संपन्न हुआ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम. गुरु वचन सिंह वेटलिफ्टर ने भी करें अपने अनुभव साझा

शक्ति के जेठा स्थित क्रांति कुमार कॉलेज में 27 अगस्त को संपन्न हुआ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम. गुरु वचन सिंह वेटलिफ्टर ने भी करें अपने अनुभव साझा kshititech
क्रांति कुमार कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम

शक्ति के जेठा स्थित क्रांति कुमार कॉलेज में 27 अगस्त को संपन्न हुआ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयलके खबर

शक्ति -My bharat और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम 2026 शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में संपन्न। उक्त कार्यक्रम माई भारत के जिला युवा अधिकारी प्रतिष्ठा माथुर के नेतृत्व में किया गया जिसमें राज्य संपर्क अधिकारी प्रो डॉ नीता बाजपेई, क्षेत्रीय सलाहकार अशोक श्रोती के मार्गदर्शन में किया गया।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी का स्वागत बैज लगाकर किया गया। विशेष आमंत्रित अतिथि श्री प्रीतेश राजपूत डिप्टी कलेक्टर सक्ती द्वारा खेलो इंडिया संवाद के बारे में जानकारी दी गई और सभी को खेलों की ओर रुझान लाने को प्रेरित किए। तत्पश्चात स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में गुरुवचन सिंह कंवर वेटलिफ्टर ने अपना अनुभव साझा किया और सभी को सकारात्मक संदेश दिए। तत्पश्चात चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति ने भी सभी को धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। फिर सांसद प्रतिनिधि जनभागीदारी समिति राम अवतार साहू ने भी प्रधान मंत्री जी के संदेश को ध्यान से सुनने की अपील की और खेल को बढ़ावा देने की बात कहते हुए सभी छात्रों को शुभकामना दिए। माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा सभी युवाओं को वर्चुअल संदेश दिए और जीवन में खेल के महत्व के बारे में बताए जिसका सीधा प्रसारण महाविद्यालय के सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति स्पोर्ट्स पर्सन श्री गुरुवचन सिंह कंवर वेटलिफ्टर जिला कलेक्ट्रेट सक्ती, श्री राम अवतार साहू जी सांसद प्रतिनिधि जनभागीदारी समिति, और विशिष्ट अतिथि में श्री प्रीतेश राजपूत सर डिप्टी कलेक्टर, सक्ती और प्राचार्य डॉ डी पी पाटले सहित समस्त स्टॉफ और छात्र छात्राएं शामिल हुए।सभी को मोमेंटो भेंट किया गया और सभी के द्वारा छात्रों को खेल के लिए प्रेरित किया गया।मंच संचालन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के द्वारा किया गया। अंत में छात्रों सत्येंद्र बरेठ अंकिता राठौर गीतांजलि राठौर चंद्रशेखर खूंटे प्रीति पटेल ने अपना भाषण प्रस्तुत किया और सभी को मोमेंटो अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया । सभी अतिथियों को भी प्रीतेश राजपूत डिप्टी कलेक्टर और चेतन साहू अध्यक्ष और प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा प्रदान किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading