खरसिया की राधा सखी मंडल ने किया राधा अष्टमी के पावन मौके पर प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन. विभिन्न प्रकार के आयोजनों के साथ ही राधे रानी की आस्था में डूबी सखियां. फूलों की होली लड्डू गोपाल का श्रृंगार एवं भंडारा प्रसाद का भी हुआ आयोजन

खरसिया की राधा सखी मंडल ने किया राधा अष्टमी के पावन मौके पर प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन. विभिन्न प्रकार के आयोजनों के साथ ही राधे रानी की आस्था में डूबी सखियां. फूलों की होली लड्डू गोपाल का श्रृंगार एवं भंडारा प्रसाद का भी हुआ आयोजन kshititech
राधा सखी मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम

खरसिया की राधा सखी मंडल ने किया राधा अष्टमी के पावन मौके पर प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन. विभिन्न प्रकार के आयोजनों के साथ ही राधे रानी की आस्था में डूबी सखियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -खरसिया की धार्मिक संस्था राधा सखी मंडल द्वारा श्री राधा रानी के पावन प्राकट्य दिवस के शुभ अवसर पर भव्य प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया इस अवसर पर जहां राधा सखी मंडल के सभी सदस्य मौजूद रहे तो वहीं राधा रानी जी की पूजा अर्चना के साथ पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सदस्यों ने बताया कि राधा अष्टमी के इस पावन दिन पर हम सभी ने मिलकर राधा रानी का प्राकट्य उत्सव बड़े ही प्रेम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्री राधा रानी की कृपा और आशीर्वाद का सुंदर उत्सव बन गया।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी माताओं-बहनों, भाइयों, बच्चों, सहयोगियों एवं भक्तजनों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। इस कार्यक्रम के दौरान राधा रानी का पंचामृत अभिषेक।भजन-कीर्तन एवं भजन गायन।नृत्य एवं नृत्य-नाटिका।लड्डू गोपाल श्रृंगार प्रतियोगिता।छप्पन भोग का भव्य प्रसाद।फलों का प्रसाद।राधा रानी की बधाइयाँ एवं बधाई वितरण।फूलों की होली तथा अंत में भंडारे के प्रसादजैसे अनेक सुंदर आयोजन हुए।विशेष रूप से लड्डू गोपाल श्रृंगार प्रतियोगिता में बच्चों एवं माताओं-बहनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, भजन और नृत्य में सभी का उमंग से शामिल होना, तथा भंडारे में सभी भक्तों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया—इन सभी ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।भंडारे की व्यवस्था भी बहुत सुंदर रही और सभी ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। छप्पन भोग एवं फलों का प्रसाद अर्पित कर श्री राधा रानी के चरणों में भक्ति एवं श्रद्धा समर्पित करने का सौभाग्य मिला।।इस पूरे आयोजन में जिसने भी समय, सेवा, सहयोग, सामग्री, आर्थिक सहयोग या अपनी मेहनत से योगदान दिया, हम उन सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं। कई बार किसी का छोटा सा सहयोग भी किसी बड़े आयोजन की सफलता का आधार बन जाता है। यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक श्रद्धा, प्रेम, सेवा और सहयोग की सफलता है।हम प्रार्थना करते हैं कि श्री राधा रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमारे बीच इसी प्रकार प्रेम, एकता, भक्ति और सेवा की भावना सदैव बनी रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading