रायपुर के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में सम्मानित हुई खरसिया की साहित्यकार अनामिका संजय अग्रवाल, विभिन्न पत्रिकाओं के संपादन के लिए प्रादेशिक मंच पर मिली प्रशंसा, विभिन्न मंचों पर सम्मानित हो चुकी है अनामिका

सम्मानित होने के बाद अनामिका संजय अग्रवाल
रायपुर के अधिवेशन में मिला अनामिका संजय अग्रवाल को सम्मान
रायपुर के अधिवेशन में मिला अनामिका संजय अग्रवाल को सम्मान

रायपुर के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में सम्मानित हुई खरसिया की साहित्यकार अनामिका संजय अग्रवाल, विभिन्न पत्रिकाओं के संपादन के लिए प्रादेशिक मंच पर मिली प्रशंसा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- खरसिया शहर की प्रतिष्ठित साहित्यकार श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल को विगत दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संपन्न अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि एवं विभिन्न पत्रिकाओं के सफल संपादन के लिए प्रादेशिक मंच पर सम्मानित किया गया,इस अवसर पर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश की दिग्गज सामाजिक हस्तियां मौजूद थी तो वहीं श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल की इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी सदस्यों ने मंच के माध्यम से प्रसन्नता करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी,अखिल भारतीय भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का अरुणोदय अधिवेशन रायपुर में सम्पन्न हुआ है,इस दौरान खरसिया शाखा एवं छत्तीसगढ प्रांत की साहित्य प्रमुख अनामिका संजयअग्रवाल मुस्कान काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच के साथ बहुत सारे साहित्यिक मंचो से जुड़ी हुई है। श्रीमती अनामिका अग्रवाल के द्वारा दो एकल काव्य संग्रह की लेखिका के रूप में अग्र अलंकरण प्राप्त करके अपनी तीसरी एकल संग्रह “उड़ान ख्वाबों की” का विमोचन अपनी समिती के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी की उपस्थिती के कराकर इन पत्रिकाओं के संपादन का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

रायपुर के अधिवेशन में मिला अनामिका संजय अग्रवाल को सम्मान
रायपुर के अधिवेशन में मिला अनामिका संजय अग्रवाल को सम्मान
रायपुर के अधिवेशन में मिला अनामिका संजय अग्रवाल को सम्मान

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading